रामानुजगंज जल संसाधन विभाग में 9 करोड़ का गबन, तत्कालीन फरार SDO गिरफ्तार

CG

रामानुजगंज पुलिस ने लगभग 9 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में कार्रवाई की है.

रामानुजगंज पुलिस ने जल संसाधन विभाग में शासकीय पैसों के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी तत्कालीन एसडीओ को सोमवार को गिरफ्तार किया है. साल 2022 में तत्कालीन एसडीओ ने लगभग 9 करोड़ रुपये का गबन किया था.

जल संसाधन विभाग में 9 करोड़ का गबन: रामानुजगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग के आरोपी तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर ने एक संगठित गिरोह बनाया. इसमें उनके कार्यालय के अन्य सहकर्मियों के साथ अपने पद के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए मार्च 2022 से मई 2022 तक भू-अर्जन की शासकीय राशि को निजी व्यक्तियों के खाते में गैर वित्तीय रूप से समायोजन किया गया था.

एक साल से फरार था तत्कालीन एसडीओ: पुलिस ने इस मामले में मार्च 2023 में धारा 420 467 468 471 409 और 120 (बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर की. विभिन्न विभागों से प्राप्त दस्तावेज और फर्मों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच शुरू की गई. जिसके बाद मुख्य आरोपी संजय ग्रायकर फरार हो गया. आरोपी एसडीओ अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था. आरोपी की खोजबीन करने पुलिस पतासाजी कर रही थी.

फरार आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार: रामानुजगंज पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि करोड़ों रुपए के गबन का आरोपी संजय ग्रायकर रायगढ़ में छिपकर रह रहा है. जिसके बाद रामानुजगंज पुलिस टीम रायगढ़ पहुंची और आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार किया.

साल 2022-23 में रामानुजगंज जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर और अन्य आरोपियों ने कूट रचित दस्तावेज के जरिए शासकीय पैसों का गबन किया. मुख्य आरोपी एसडीओ घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. जिसे रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. विवेचना जारी है: याकूब मेमन, SDOP

करोड़ों के गबन का आरोपी पहुंचा जेल: रामानुजगंज पुलिस ने आरोपी जलसंसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2024 By दैनिक जागरण

रामानुजगंज जल संसाधन विभाग में 9 करोड़ का गबन, तत्कालीन फरार SDO गिरफ्तार

CG

रामानुजगंज पुलिस ने जल संसाधन विभाग में शासकीय पैसों के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी तत्कालीन एसडीओ को सोमवार को गिरफ्तार किया है. साल 2022 में तत्कालीन एसडीओ ने लगभग 9 करोड़ रुपये का गबन किया था.

जल संसाधन विभाग में 9 करोड़ का गबन: रामानुजगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग के आरोपी तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर ने एक संगठित गिरोह बनाया. इसमें उनके कार्यालय के अन्य सहकर्मियों के साथ अपने पद के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए मार्च 2022 से मई 2022 तक भू-अर्जन की शासकीय राशि को निजी व्यक्तियों के खाते में गैर वित्तीय रूप से समायोजन किया गया था.

एक साल से फरार था तत्कालीन एसडीओ: पुलिस ने इस मामले में मार्च 2023 में धारा 420 467 468 471 409 और 120 (बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर की. विभिन्न विभागों से प्राप्त दस्तावेज और फर्मों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच शुरू की गई. जिसके बाद मुख्य आरोपी संजय ग्रायकर फरार हो गया. आरोपी एसडीओ अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था. आरोपी की खोजबीन करने पुलिस पतासाजी कर रही थी.

फरार आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार: रामानुजगंज पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि करोड़ों रुपए के गबन का आरोपी संजय ग्रायकर रायगढ़ में छिपकर रह रहा है. जिसके बाद रामानुजगंज पुलिस टीम रायगढ़ पहुंची और आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार किया.

साल 2022-23 में रामानुजगंज जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर और अन्य आरोपियों ने कूट रचित दस्तावेज के जरिए शासकीय पैसों का गबन किया. मुख्य आरोपी एसडीओ घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. जिसे रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. विवेचना जारी है: याकूब मेमन, SDOP

करोड़ों के गबन का आरोपी पहुंचा जेल: रामानुजगंज पुलिस ने आरोपी जलसंसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/embezzlement-of-rs-9-crore-in-ramanujganj-water-resources-department/article-5095

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.