बीजापुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, IED ब्लास्ट में 2 जवान भी घायल

CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस घटना में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया है. जबकि आईईडी ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हुए हैं.

छत्तीसगढ़ में पुलिस कर नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है. घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं. इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट भी कर दिया. इस घटना में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं. घटना जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है. एसपी जितेंद्र यादव ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. 

इन नक्सलियों के मौजूदगी की थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनगा के जंगल में DVCM दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू और अन्य 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद बुधवार की सुबह DRG की टीम को रवाना किया गया. मुनगा के जंगल में पूर्व से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही. जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली भाग खड़े हुए.

जवानों ने जब इलाके की सर्चिंग की तो एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया. इसके अलावा  मौके से 9mm पिस्टल, जिन्दा IED, 6 नग  रिमोट स्विच जिसका उपयोग IED ब्लास्ट हेतु किया जाता है और अन्य सामान भी बरामद किए गए. 
 
नक्सलियों ने IED की ब्लास्ट 

नक्सलियों ने  पुलिस पार्टी पर मुनगा के पास IED ब्लास्ट किया गया, जिसमें DRG के 02 जवान को मामूली चोट आई है. फिर भी जवानों का हौसला कम नहीं हुआ. जवान अपने टारगेट तक पहुंचे और एनकाउंटर में एक नक्सली को ढेर कर दिया. एसपी ने बताया कि क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है. टीम के अभियान से वापस आने के बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बीजापुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, IED ब्लास्ट में 2 जवान भी घायल

CG

छत्तीसगढ़ में पुलिस कर नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है. घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं. इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट भी कर दिया. इस घटना में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं. घटना जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है. एसपी जितेंद्र यादव ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. 

इन नक्सलियों के मौजूदगी की थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनगा के जंगल में DVCM दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू और अन्य 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद बुधवार की सुबह DRG की टीम को रवाना किया गया. मुनगा के जंगल में पूर्व से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही. जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली भाग खड़े हुए.

जवानों ने जब इलाके की सर्चिंग की तो एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया. इसके अलावा  मौके से 9mm पिस्टल, जिन्दा IED, 6 नग  रिमोट स्विच जिसका उपयोग IED ब्लास्ट हेतु किया जाता है और अन्य सामान भी बरामद किए गए. 
 
नक्सलियों ने IED की ब्लास्ट 

नक्सलियों ने  पुलिस पार्टी पर मुनगा के पास IED ब्लास्ट किया गया, जिसमें DRG के 02 जवान को मामूली चोट आई है. फिर भी जवानों का हौसला कम नहीं हुआ. जवान अपने टारगेट तक पहुंचे और एनकाउंटर में एक नक्सली को ढेर कर दिया. एसपी ने बताया कि क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है. टीम के अभियान से वापस आने के बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/encounter-between-police-and-naxalites-in-bijapur-one-naxalite-killed/article-5206

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.