- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कर्रेगुट्टा पहाड़ पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 महिला नक्सली ढेर: 14 दिनों से चल रहे ऑपरेशन मे...
कर्रेगुट्टा पहाड़ पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 महिला नक्सली ढेर: 14 दिनों से चल रहे ऑपरेशन में 4 नक्सली मारे गए, CRPF कमांडेंट घायल
Jagdalpur
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
14 दिनों से चल रहे इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। मौके से शव और हथियार बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन में अब तक 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है।
IED ब्लास्ट से CRPF कमांडेंट घायल
सोमवार को यहां एक और घटना घटी, जब CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। धमाके के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका एक पैर गंवाना पड़ा। उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मंत्री रामविचार नेताम ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी।
नक्सली ऑपरेशन में और मुठभेड़ों की संभावना
22 अप्रैल को सुरक्षा बलों को कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में तैनात किया गया था। DRG, CRPF, कोबरा, STF और बस्तर फाइटर्स के हजारों जवानों ने इस पहाड़ी इलाके में अभियान चलाया। 5 मई को नक्सलियों के एक समूह से मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली का शव बरामद किया और घटनास्थल से विस्फोटक और 303 राइफल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए।
बस्तर IG का बयान: ऑपरेशन जारी है
बस्तर IG, सुंदरराज पी ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। अब तक कुल 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। नक्सली कैडरों को भी नुकसान हुआ है और कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। ऑपरेशन में हुए पिछले मुठभेड़ में 8-8 लाख रुपये की इनामी तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया गया था।
नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया है। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार सख्त नीतियां बना रहे हैं और केंद्र सरकार को प्रत्येक रिपोर्ट भेज रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में बस्तर में 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील की है और शांति वार्ता की पेशकश को नकारा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए