- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, रुक-रुककर दोनों तरफ से हो रही फायरिंग
सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, रुक-रुककर दोनों तरफ से हो रही फायरिंग
Sukma, CG
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. यहां पढ़िए ताजा अपडेट.
छत्तीसगढ़ के सुकमा से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है. सूत्रों कि मानें, तो दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग की जा रही है. ये फायरिंग शनिवार सुबह से जारी है. यहां माओवादियों की उपस्थिति के सूचना पर सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू किया गया. डीआरजी और कोबरा टीमों की संयुक्त कार्रवाई जारी है. मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों पर सघन सर्चिंग जारी है. किस्टाराम थाना क्षेत्र का मामला है. सुकमा नक्सलियों का हार्डकोर ठिकाना माना जाता है. यहां बीते कई माह से सुरक्षाबलों की विशेष टीमें एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं. सूत्रों कि मानें तो बीते कुछ महीनों में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है.
बस्तर और सुकमा के जंगलों में नक्सली आखिरी सांसे गिन रहे हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए