बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, SLR और INSAS हथियार मिले, सर्च ऑपरेशन जारी

Digital Desk

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार तड़के से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार तड़के से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई। जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन्द्रावती नदी के घने जंगलों में यह मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग और विशेष अभियान पर रवाना हुई थी।

जंगल में आमना-सामना और दो नक्सली ढेर

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो वर्दीधारी माओवादी मारे गए। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दो शव बरामद किए गए।

हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर रायफल, एक इंसास रायफल और एक 12 बोर रायफल बरामद की है। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं भी जब्त की गईं। अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में अहम कदम है।

क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को घेरकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि आसपास के जंगलों में अन्य नक्सली छिपे हो सकते हैं। अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार निगरानी और तलाशी जारी है।

सीमा पर पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 6 फरवरी को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल थीं। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार घटनास्थल से चार पुरुष और तीन महिला माओवादियों के शव बरामद किए गए थे। साथ ही एक एके-47 और एक एसएलआर रायफल भी जब्त की गई थी।

उस मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी को गोली लगी थी। उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर भामरागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एक अन्य जवान जोगा मदवी भी घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

नक्सल मोर्चे पर दबाव बढ़ा

लगातार चल रहे अभियानों से साफ है कि सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हैं। बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों में हालिया कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर दबाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2026 By Rohit.P

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/encounter-between-security-forces-and-naxalites-in-bijapur-two-naxalites/article-47199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.