- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- गलगम-नडपल्ली की पहाड़ियों में 100 से ज्यादा नक्सली घिरे, 30 घंटे से मुठभेड़ जारी
गलगम-नडपल्ली की पहाड़ियों में 100 से ज्यादा नक्सली घिरे, 30 घंटे से मुठभेड़ जारी
Raypur, cg
छत्तीसगढ़ के सुदूरवर्ती जंगलों में स्थित गलगम और नडपल्ली की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीते 30 घंटे से जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, 100 से अधिक नक्सलियों की घेराबंदी कर ली गई है, जिनमें कई वांछित और बड़े नक्सली कमांडर भी शामिल हैं।
इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ, डीआरजी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम शामिल है। पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने के कारण अभियान को चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों को रसद और पानी की सप्लाई हेलीकॉप्टर के जरिए की जा रही है ताकि मोर्चे पर तैनात जवान किसी असुविधा में न पड़ें।
सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ में अब तक दो जवान घायल हो चुके हैं, जिन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, वहीं आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही सटीक जानकारी सामने आ सकेगी कि नक्सलियों की ओर से कितना नुकसान हुआ है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह ऑपरेशन लंबे समय से चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की एक अहम कड़ी है। पहाड़ियों में चल रही इस मुठभेड़ को नक्सल नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए