बीजापुर के कांगेर जंगलों में मुठभेड़ जारी, एक माओवादी ढेर, हथियार जब्त

Bijapur, CG

कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर के कांगेर वैली नेशनल पार्क के गहन जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान एक माओवादी को ढेर कर दिया गया है। घटनास्थल से एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद हुई है, जबकि और भी माओवादियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।

DRG, STF और कोबरा की संयुक्त कार्रवाई

सर्च ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से शामिल हैं। लगातार जंगलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस उच्च अधिकारी सतत निगरानी बनाए हुए हैं।

SP ऑफिस में बैठक, DIG कर रहे मॉनिटरिंग

बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में DIG कमलोचन कश्यप, CRPF के DIG समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना पर नजर रखे हुए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रणनीतिक तैयारी की जा रही है।

IG बस्तर ने दिया था आत्मसमर्पण का अल्टीमेटम

29 मई को बस्तर रेंज के IG ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने का आग्रह करते हुए कहा था कि – “चाहे वो सोनू हो या हिडमा, सुजाता या रामचंद्र रेड्डी, अगर जान बचानी है तो हथियार डालें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लें।” उन्होंने चेताया था कि अब कोई भी बड़े नक्सली पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे।

1400 से अधिक माओवादियों ने सरेंडर किया

IG बस्तर के मुताबिक, पिछले 16 महीनों में 1400 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। कई सीनियर कैडर भी अब संगठन छोड़ने को तैयार हैं। सुरक्षा एजेंसियों के पास लगभग सभी प्रमुख नक्सली नेताओं की लोकेशन की जानकारी है, जिससे ऑपरेशन को मजबूती मिल रही है।

पुलिस को मिली सटीक लोकेशन, रणनीति के तहत ऑपरेशन

बीजापुर की यह मुठभेड़ यह संकेत देती है कि पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों और ठिकानों की सटीक जानकारी पहले से थी। आत्मसमर्पण का अवसर देने के कुछ ही दिनों में ऑपरेशन का आरंभ इस रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

सुरक्षाबलों की बढ़ती पकड़

पिछले कुछ महीनों से बस्तर और बीजापुर क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई नक्सलियों के मनोबल को तोड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए निर्णायक साबित हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर के कांगेर जंगलों में मुठभेड़ जारी, एक माओवादी ढेर, हथियार जब्त

Bijapur, CG

DRG, STF और कोबरा की संयुक्त कार्रवाई

सर्च ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से शामिल हैं। लगातार जंगलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस उच्च अधिकारी सतत निगरानी बनाए हुए हैं।

SP ऑफिस में बैठक, DIG कर रहे मॉनिटरिंग

बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में DIG कमलोचन कश्यप, CRPF के DIG समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना पर नजर रखे हुए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रणनीतिक तैयारी की जा रही है।

IG बस्तर ने दिया था आत्मसमर्पण का अल्टीमेटम

29 मई को बस्तर रेंज के IG ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने का आग्रह करते हुए कहा था कि – “चाहे वो सोनू हो या हिडमा, सुजाता या रामचंद्र रेड्डी, अगर जान बचानी है तो हथियार डालें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लें।” उन्होंने चेताया था कि अब कोई भी बड़े नक्सली पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे।

1400 से अधिक माओवादियों ने सरेंडर किया

IG बस्तर के मुताबिक, पिछले 16 महीनों में 1400 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। कई सीनियर कैडर भी अब संगठन छोड़ने को तैयार हैं। सुरक्षा एजेंसियों के पास लगभग सभी प्रमुख नक्सली नेताओं की लोकेशन की जानकारी है, जिससे ऑपरेशन को मजबूती मिल रही है।

पुलिस को मिली सटीक लोकेशन, रणनीति के तहत ऑपरेशन

बीजापुर की यह मुठभेड़ यह संकेत देती है कि पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों और ठिकानों की सटीक जानकारी पहले से थी। आत्मसमर्पण का अवसर देने के कुछ ही दिनों में ऑपरेशन का आरंभ इस रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

सुरक्षाबलों की बढ़ती पकड़

पिछले कुछ महीनों से बस्तर और बीजापुर क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई नक्सलियों के मनोबल को तोड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए निर्णायक साबित हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/encounter-in-kanger-forests-of-bijapur-continues-a-maoist-pile/article-23299

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.