मारडेपल्ली के जंगलों में मुठभेड़: केंद्रीय कमेटी सदस्य गजरला उर्फ उदय और माओवादी नेता अरुणा ढेर, ऑपरेशन जारी

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर स्थित मारडेपल्ली के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। केंद्रीय समिति के सदस्य गजरला रवि उर्फ उदय और आंध्र ज़ोनल कमेटी की सदस्य अरुणा को ढेर कर दिया गया है। ऑपरेशन अब भी जारी है।

तड़के शुरू हुई मुठभेड़, अब तक 2-3 नक्सली मारे गए

मुठभेड़ किंतुपुरु फॉरेस्ट इलाके में सुबह तड़के शुरू हुई, जो अब भी जारी है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। अब तक 2 से 3 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें शीर्ष स्तर के नक्सली नेता शामिल हैं।

ढेर हुआ पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़ा गजरला उर्फ उदय

मारे गए नक्सलियों में शामिल गजरला रवि उर्फ उदय, पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़ा हुआ था और साल 2004-05 में तत्कालीन आंध्र प्रदेश सरकार के साथ शांति वार्ता में भी शामिल हुआ था। वह केंद्रीय समिति का सदस्य था, जिसकी सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी।

अरुणा भी मुठभेड़ में मारी गई

अरुणा, जो हाल ही में गरियाबंद मुठभेड़ में मारे गए चलपति उर्फ जयराम की पत्नी थी, भी इस मुठभेड़ में मारी गई है। वह विशेष जोनल समिति (AOBSZC) की सक्रिय सदस्य थी और आंध्र प्रदेश की ज़ोनल गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रही थी।

मौके से बरामद हुए हथियार

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद दो AK-47 राइफलों सहित भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह इस बात का संकेत है कि नक्सली इलाके में किसी बड़ी साजिश की योजना बना रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

चलपति की मौत के बाद अरुणा की मौत

हाल ही में गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी के मेंबर चलपति को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। वह देश के सबसे खतरनाक और वांछित नक्सलियों में शुमार था, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। अब उसकी पत्नी अरुणा की भी मौत हो गई, जिससे माओवादियों को गहरा झटका लगा है।

अब भी जारी है ऑपरेशन

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जंगलों में अन्य नक्सलियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने चारों ओर घेराबंदी कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मारडेपल्ली के जंगलों में मुठभेड़: केंद्रीय कमेटी सदस्य गजरला उर्फ उदय और माओवादी नेता अरुणा ढेर, ऑपरेशन जारी

Jagdalpur, CG

तड़के शुरू हुई मुठभेड़, अब तक 2-3 नक्सली मारे गए

मुठभेड़ किंतुपुरु फॉरेस्ट इलाके में सुबह तड़के शुरू हुई, जो अब भी जारी है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। अब तक 2 से 3 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें शीर्ष स्तर के नक्सली नेता शामिल हैं।

ढेर हुआ पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़ा गजरला उर्फ उदय

मारे गए नक्सलियों में शामिल गजरला रवि उर्फ उदय, पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़ा हुआ था और साल 2004-05 में तत्कालीन आंध्र प्रदेश सरकार के साथ शांति वार्ता में भी शामिल हुआ था। वह केंद्रीय समिति का सदस्य था, जिसकी सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी।

अरुणा भी मुठभेड़ में मारी गई

अरुणा, जो हाल ही में गरियाबंद मुठभेड़ में मारे गए चलपति उर्फ जयराम की पत्नी थी, भी इस मुठभेड़ में मारी गई है। वह विशेष जोनल समिति (AOBSZC) की सक्रिय सदस्य थी और आंध्र प्रदेश की ज़ोनल गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रही थी।

मौके से बरामद हुए हथियार

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद दो AK-47 राइफलों सहित भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह इस बात का संकेत है कि नक्सली इलाके में किसी बड़ी साजिश की योजना बना रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

चलपति की मौत के बाद अरुणा की मौत

हाल ही में गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी के मेंबर चलपति को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। वह देश के सबसे खतरनाक और वांछित नक्सलियों में शुमार था, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। अब उसकी पत्नी अरुणा की भी मौत हो गई, जिससे माओवादियों को गहरा झटका लगा है।

अब भी जारी है ऑपरेशन

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जंगलों में अन्य नक्सलियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने चारों ओर घेराबंदी कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/encounter-in-the-forests-of-mardepalli-central-committee-member-gajrala/article-24687

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.