- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- धमतरी के मांदागिरी जंगल में माओवादियों से मुठभेड़
धमतरी के मांदागिरी जंगल में माओवादियों से मुठभेड़
Dhamtari, CG
दोनों और से रुक रुककर काफी देर तक गोलीबारी हुई.
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम मांदागिरी के जंगल में मुठभेड़ हुई है. करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही. धमतरी पुलिस और डीआरजी की टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान नक्सलियों का कैंप भी ध्वस्त किया है. शक जताया जा रहा है कि गोलीबारी में 2 से तीन नक्सलियों को गोली भी लगी है.
मांदागिरी के जंगल में मुठभेड़: धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि धमतरी जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज थाना खल्लारी के ग्राम मांदागिरी के जंगल में प्रतिबंधित माओवादी की उपस्थिति की सूचना मिली थी. खबर के बाद डीआरजी और जिला पुलिस बल के जवान मौके के लिए रवाना हुए. जवानों को अपनी ओर आता देख माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए माओादियों को करारा जवाब दिया. करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही.
नक्सलियों को गोली लगने का दावा: दावा किया जा रहा है कि जवानों की ओर से की गई फायरिंग में दो से तीन नक्सलियों को गोली भी लगी है. एनकाउंटर के बाद इलाके में सघन सर्चिंग अभियान जारी है. एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते नक्सली लगातार भागते फिर रहे हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए