सरेंडर करने के बाद भी कर रहा था नक्सलियों की मदद, पुलिस ने दबोचा, 7 और माओवादी भी गिरफ्तार

CG

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया किचिंतलनार थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कोंटा और चिंतागुफा थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया.  उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 165वीं और 150वीं बटालियन और कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई- कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) की 201वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल थीं. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली पुरुष हैं और उनकी उम्र 20 से 55 वर्ष के बीच है.

क्या-क्या हुआ बरामद? 

पुलिस ने बताया कि चिंतलनार से गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से डेटोनेटर वायर, पटाखे, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर (विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला) और माओवादी बैनर बरामद किए गए हैं. बता दें कि 28 अक्टूबर को उग्रवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में दो स्थानों से 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. 

ऐसे पकड़े गए नक्सली 

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 29 अक्टूबर को कैम्प बेदरे, सीआरपीएफ 165वीं वाहिनी एवं कैम्प टेकलगुड़ा से कोबरा 201 वाहिनी और कैम्प टेकलगुड़ा से सीआरपीएफ 150 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सुरपनगुड़ा के जंगल पहाड़ियों में गस्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान सुरपनगुड़ा के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति घंने जंगल-झाड़ियों का लाभ उठाकर भागने लगे. सुरक्षाबलों द्वारा दौड़ाते हुए घेराबंदी कर कुल 06 संदिग्ध भोगाम सोमा, माड़वी कोसा, बारसे भीमा, बारसे सोमड़ा, बारसे जोगा और वेट्टी सुक्का को पकड़ा गया. पकड़े गये संदिग्धों की संदेहास्पद हरकतों को देखते हुए उनकी तालाशी ली गई तो उनके पास से 10 नग डेटोनेटर वायर, दो नग लकड़ी का स्पाईक, कोर्डेक्स वायर, 09 नग टाईगर बम, नक्सली बैनर, 4 नग जिलेटीन रॉड, 15 नग टाईगर बम, काला लाल रंग का बिजली का वायर लंबाई करीब 200 मीटर बरामद किया गया.  

सरेंडर करने के बाद भी कर रहा नक्सलियों को सप्लाई

साल 2017 में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुके चिंतागुफा निवासी पोडियाम पंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने के बाद भी पोडियाम पंडा संगठन के बड़े नक्सली नेताओं के संपर्क में था और उनके लिए दैनिक उपयोगी सामग्री की सप्लाई के साथ लेवी वसूली का काम कर रहा था. पोडियाम पंडा कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. इनमें प्रमुख बुरकापाल नक्सली हमला है. जिसके 25 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे. इधर जिला बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने कोंटा थाना क्षेत्र के गोमपाड़ के जंगल से नक्सली आरोपी मड़कम देवा को अरेस्ट किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सरेंडर करने के बाद भी कर रहा था नक्सलियों की मदद, पुलिस ने दबोचा, 7 और माओवादी भी गिरफ्तार

CG

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस अधिकारी ने बताया किचिंतलनार थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कोंटा और चिंतागुफा थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया.  उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 165वीं और 150वीं बटालियन और कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई- कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) की 201वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल थीं. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली पुरुष हैं और उनकी उम्र 20 से 55 वर्ष के बीच है.

क्या-क्या हुआ बरामद? 

पुलिस ने बताया कि चिंतलनार से गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से डेटोनेटर वायर, पटाखे, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर (विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला) और माओवादी बैनर बरामद किए गए हैं. बता दें कि 28 अक्टूबर को उग्रवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में दो स्थानों से 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. 

ऐसे पकड़े गए नक्सली 

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 29 अक्टूबर को कैम्प बेदरे, सीआरपीएफ 165वीं वाहिनी एवं कैम्प टेकलगुड़ा से कोबरा 201 वाहिनी और कैम्प टेकलगुड़ा से सीआरपीएफ 150 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सुरपनगुड़ा के जंगल पहाड़ियों में गस्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान सुरपनगुड़ा के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति घंने जंगल-झाड़ियों का लाभ उठाकर भागने लगे. सुरक्षाबलों द्वारा दौड़ाते हुए घेराबंदी कर कुल 06 संदिग्ध भोगाम सोमा, माड़वी कोसा, बारसे भीमा, बारसे सोमड़ा, बारसे जोगा और वेट्टी सुक्का को पकड़ा गया. पकड़े गये संदिग्धों की संदेहास्पद हरकतों को देखते हुए उनकी तालाशी ली गई तो उनके पास से 10 नग डेटोनेटर वायर, दो नग लकड़ी का स्पाईक, कोर्डेक्स वायर, 09 नग टाईगर बम, नक्सली बैनर, 4 नग जिलेटीन रॉड, 15 नग टाईगर बम, काला लाल रंग का बिजली का वायर लंबाई करीब 200 मीटर बरामद किया गया.  

सरेंडर करने के बाद भी कर रहा नक्सलियों को सप्लाई

साल 2017 में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुके चिंतागुफा निवासी पोडियाम पंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने के बाद भी पोडियाम पंडा संगठन के बड़े नक्सली नेताओं के संपर्क में था और उनके लिए दैनिक उपयोगी सामग्री की सप्लाई के साथ लेवी वसूली का काम कर रहा था. पोडियाम पंडा कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. इनमें प्रमुख बुरकापाल नक्सली हमला है. जिसके 25 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे. इधर जिला बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने कोंटा थाना क्षेत्र के गोमपाड़ के जंगल से नक्सली आरोपी मड़कम देवा को अरेस्ट किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/even-after-surrendering-he-was-helping-naxalites-police-caught-7/article-2422

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.