छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम: सीएम साय से लेकर डिप्टी सीएम साव तक, सभी ने किया योगाभ्यास

Raipur, CG

33 जिलों में ‘योग संगम–हरित योग’ थीम के साथ आयोजन, राज्यभर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का उमड़ा सैलाब

छत्तीसगढ़ में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। राज्यभर में ‘योग संगम–हरित योग’ की थीम के तहत सभी 33 जिलों में विशेष आयोजन किए गए, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए।

जशपुर में सीएम साय ने किया योग

जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सीएम विष्णु देव साय ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सीएम के साथ नागरिकों और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। सीएम साय ने कहा कि योग हमें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य तो देता ही है, साथ ही यह व्यक्ति और प्रकृति के बीच समरसता स्थापित करता है।

रायगढ़ में वित्तमंत्री ओपी चौधरी संग नागरिकों का सत्र

रायगढ़ में वित्तमंत्री ओपी चौधरी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल समेत सैकड़ों लोगों ने सुबह 7 बजे स्टेडियम में योग किया। उन्होंने “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” की थीम को रेखांकित किया और कहा कि यह पहल विश्वभर में योग को एक जनआंदोलन बनाने का हिस्सा है।

मुंगेली और कबीरधाम में डिप्टी सीएम साव और विजय शर्मा ने किया नेतृत्व

मुंगेली में डिप्टी सीएम अरुण साव और कबीरधाम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आयोजन में हिस्सा लिया और नागरिकों के साथ योग किया। उन्होंने राज्य में सभी जिलों में संचालित योग कार्यक्रमों की सराहना की और इसे व्यक्तिगत एवं सामाजिक समरसता का साधन बताया।

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुआ विशेष आयोजन

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निर्धारित समय से एक घंटे की देरी के बावजूद राज्यपाल के नहीं पहुंचने के चलते लोगों ने स्वयं ही योग सत्र शुरू कर दिया। रायपुर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे नागरिकों ने पूरी तन्मयता से हिस्सा लिया।

राज्यभर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का उत्साह

राज्य के सभी प्रमुख जिलों में योग दिवस का आयोजन किया गया। बलौदाबाजार में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।
रायगढ़, राजनांदगांव, बलरामपुर-रामानुजगंज, बेमेतरा, नारायणपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सरगुजा, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सुकमा, कांकेर, शक्ति, बिलासपुर, बीजापुर, धमतरी, बस्तर, कोरिया, सूरजपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोंडागांव जैसे सभी जिलों में विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारी नागरिकों के साथ योग सत्र में शामिल हुए।

देशभर में बनाया गया विश्व रिकॉर्ड

भारत सरकार के पहल से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशेष बनाने के लिए देशभर में 10 विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत 10,000 स्थानों पर एक साथ योग प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही ‘योग वंदन’ के अंतर्गत 10 देशों में प्रतिष्ठित स्थलों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए हैं। देशभर में 1000 योग पार्कों का विकास किया जाएगा, और समग्र स्वास्थ्य के लिए योग और आधुनिक चिकित्सा का समन्वय करने वाली 100 दिवसीय पहल ‘संयोगम’ भी संचालित हो रही है।

‘योगा इकोनॉमी’ में आगे बढ़ रहा है भारत

छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम के साथ इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रयासों से आज भारत विश्व में योग का केंद्र बन गया है।
चौधरी के अनुसार, आज भारतीय योग इकोनॉमी 20,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है और लगभग 1 लाख प्रमाणित योग शिक्षक विश्वभर में 190 देशों में योग सिखाने का काम कर रहे हैं। यह प्रमाण है कि योग केवल एक साधना नहीं, बल्कि विश्वभर में समरसता और समग्र विकास का साधन भी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम: सीएम साय से लेकर डिप्टी सीएम साव तक, सभी ने किया योगाभ्यास

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। राज्यभर में ‘योग संगम–हरित योग’ की थीम के तहत सभी 33 जिलों में विशेष आयोजन किए गए, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए।

जशपुर में सीएम साय ने किया योग

जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सीएम विष्णु देव साय ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सीएम के साथ नागरिकों और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। सीएम साय ने कहा कि योग हमें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य तो देता ही है, साथ ही यह व्यक्ति और प्रकृति के बीच समरसता स्थापित करता है।

रायगढ़ में वित्तमंत्री ओपी चौधरी संग नागरिकों का सत्र

रायगढ़ में वित्तमंत्री ओपी चौधरी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल समेत सैकड़ों लोगों ने सुबह 7 बजे स्टेडियम में योग किया। उन्होंने “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” की थीम को रेखांकित किया और कहा कि यह पहल विश्वभर में योग को एक जनआंदोलन बनाने का हिस्सा है।

मुंगेली और कबीरधाम में डिप्टी सीएम साव और विजय शर्मा ने किया नेतृत्व

मुंगेली में डिप्टी सीएम अरुण साव और कबीरधाम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आयोजन में हिस्सा लिया और नागरिकों के साथ योग किया। उन्होंने राज्य में सभी जिलों में संचालित योग कार्यक्रमों की सराहना की और इसे व्यक्तिगत एवं सामाजिक समरसता का साधन बताया।

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुआ विशेष आयोजन

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निर्धारित समय से एक घंटे की देरी के बावजूद राज्यपाल के नहीं पहुंचने के चलते लोगों ने स्वयं ही योग सत्र शुरू कर दिया। रायपुर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे नागरिकों ने पूरी तन्मयता से हिस्सा लिया।

राज्यभर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का उत्साह

राज्य के सभी प्रमुख जिलों में योग दिवस का आयोजन किया गया। बलौदाबाजार में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।
रायगढ़, राजनांदगांव, बलरामपुर-रामानुजगंज, बेमेतरा, नारायणपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सरगुजा, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सुकमा, कांकेर, शक्ति, बिलासपुर, बीजापुर, धमतरी, बस्तर, कोरिया, सूरजपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोंडागांव जैसे सभी जिलों में विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारी नागरिकों के साथ योग सत्र में शामिल हुए।

देशभर में बनाया गया विश्व रिकॉर्ड

भारत सरकार के पहल से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशेष बनाने के लिए देशभर में 10 विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत 10,000 स्थानों पर एक साथ योग प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही ‘योग वंदन’ के अंतर्गत 10 देशों में प्रतिष्ठित स्थलों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए हैं। देशभर में 1000 योग पार्कों का विकास किया जाएगा, और समग्र स्वास्थ्य के लिए योग और आधुनिक चिकित्सा का समन्वय करने वाली 100 दिवसीय पहल ‘संयोगम’ भी संचालित हो रही है।

‘योगा इकोनॉमी’ में आगे बढ़ रहा है भारत

छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम के साथ इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रयासों से आज भारत विश्व में योग का केंद्र बन गया है।
चौधरी के अनुसार, आज भारतीय योग इकोनॉमी 20,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है और लगभग 1 लाख प्रमाणित योग शिक्षक विश्वभर में 190 देशों में योग सिखाने का काम कर रहे हैं। यह प्रमाण है कि योग केवल एक साधना नहीं, बल्कि विश्वभर में समरसता और समग्र विकास का साधन भी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/everyone-from-cm-sai-to-deputy-cm-sav-of-international/article-24985

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.