बाढ़ में बहादुरी की मिसाल: युवक ने बचाई जानें, खुद की खो दी जिंदगी; 24 घंटे बाद मिला शव

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश करने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रामपुर चोरहा नाले में बाढ़ के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए कूदा राकेश बंजारे, लेकिन तेज बहाव में बह गया।

रविवार को 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया।

तीन जिंदगियों के लिए खुद को दांव पर लगाया

शनिवार सुबह लगभग 11 बजे भारी बारिश के कारण कुम्हारी क्षेत्र का रामपुर चोरहा नाला उफान पर था। इसी दौरान नाले में तीन लोग फंस गए। मौके पर मौजूद 35 वर्षीय राकेश बंजारे ने बिना देर किए नाले में छलांग लगा दी। दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरी कोशिश में वह खुद पानी की तेज धार में बह गया।

24 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और मौसम की चुनौती के बीच लगातार प्रयास चलते रहे। आखिरकार रविवार दोपहर, राकेश का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राकेश बंजारे पेंटर का काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

SDRF अधिकारी बोले – बहाव असाधारण था

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल SDRF के एक अधिकारी ने बताया कि पानी का बहाव बेहद तेज था और अंधेरे व करंट की वजह से ऑपरेशन में खासी मुश्किलें आईं। जैसे ही पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ, शव बरामद हो सका।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बाढ़ में बहादुरी की मिसाल: युवक ने बचाई जानें, खुद की खो दी जिंदगी; 24 घंटे बाद मिला शव

Durg, cg

रविवार को 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया।

तीन जिंदगियों के लिए खुद को दांव पर लगाया

शनिवार सुबह लगभग 11 बजे भारी बारिश के कारण कुम्हारी क्षेत्र का रामपुर चोरहा नाला उफान पर था। इसी दौरान नाले में तीन लोग फंस गए। मौके पर मौजूद 35 वर्षीय राकेश बंजारे ने बिना देर किए नाले में छलांग लगा दी। दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरी कोशिश में वह खुद पानी की तेज धार में बह गया।

24 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और मौसम की चुनौती के बीच लगातार प्रयास चलते रहे। आखिरकार रविवार दोपहर, राकेश का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राकेश बंजारे पेंटर का काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

SDRF अधिकारी बोले – बहाव असाधारण था

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल SDRF के एक अधिकारी ने बताया कि पानी का बहाव बेहद तेज था और अंधेरे व करंट की वजह से ऑपरेशन में खासी मुश्किलें आईं। जैसे ही पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ, शव बरामद हो सका।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/example-of-bravery-in-floods-the-young-man-saved-his/article-28984

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.