दुर्ग में गर्मी से ट्रांसफार्मर में धमाका, घर तक पहुंची आग की लपटे VIDEO:

durg, cg

छत्तीसगढ़ में तेज़ गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी साफ़ नजर आने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में लगातार इज़ाफा हो रहा है, जिससे ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों पर अतिरिक्त भार बढ़ गया है। इसी कड़ी में दुर्ग के ऋषभ अपार्टमेंट परिसर में एक ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के चलते ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका हुआ और आग की लपटें नजदीकी मकान तक पहुंच गईं। वहां रखी सूखी लकड़ियां धू-धू कर जल उठीं। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आवासीय इलाकों तक फैलने से पहले ही रोक लिया।

इस घटना ने एक बार फिर गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड और उसकी वजह से हो रही दुर्घटनाओं की गंभीरता को उजागर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र में भी एक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई थी।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में एयर कूलर, एसी और अन्य उपकरणों के उपयोग में भारी वृद्धि के कारण ट्रांसफार्मरों पर असामान्य दबाव पड़ता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बिजली के उपयोग में संयम बरतें और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें।

 VIDEO:

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में गर्मी से ट्रांसफार्मर में धमाका, घर तक पहुंची आग की लपटे VIDEO:

durg, cg

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका हुआ और आग की लपटें नजदीकी मकान तक पहुंच गईं। वहां रखी सूखी लकड़ियां धू-धू कर जल उठीं। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आवासीय इलाकों तक फैलने से पहले ही रोक लिया।

इस घटना ने एक बार फिर गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड और उसकी वजह से हो रही दुर्घटनाओं की गंभीरता को उजागर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र में भी एक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई थी।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में एयर कूलर, एसी और अन्य उपकरणों के उपयोग में भारी वृद्धि के कारण ट्रांसफार्मरों पर असामान्य दबाव पड़ता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बिजली के उपयोग में संयम बरतें और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें।

 VIDEO:

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/explosion-in-the-transformer-from-the-heat-in-the-fort/article-18465

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.