- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, UV लेवल हुआ एक्सट्रीम लेवल पर, 5 दिन हीटवेव अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, UV लेवल हुआ एक्सट्रीम लेवल पर, 5 दिन हीटवेव अलर्ट जारी
रायपुर (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बढ़ गया है। बिलासपुर में लू से बुजुर्ग की मौत की आशंका, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।
छत्तीसगढ़ में गर्मी अब लोगों के लिए बढ़ती जा रही है। कई जिलों में तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री के आस-पास बना हुआ है, और मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच, बिलासपुर से एक दुखद खबर आई है, जहां लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत की आशंका जताई गई है। जोंधरा गांव में लगभग 75 साल के उस बुजुर्ग का शव बाजार में एक जूते की दुकान के बाहर मिला। स्थानीय निवासियों के अनुसार, वह पिछले दो महीनों से गांव में भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था। बताया गया है कि वह पिछले दो दिनों से बीमार भी था और गर्मी के बीच बाजार के इलाके में पड़ा रहता था। इस घटना के बाद से आसपास चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सुबह 11 से 12 बजे के बीच धूप में निकलना सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इस समय UV रेज का स्तर एक्सट्रीम कैटेगरी तक पहुंच सकता है। मेकाहारा अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. मृत्युंजय सिंह ने कहा कि तेज धूप में कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 10 बजे के बाद UV लेवल तेजी से बढ़ता है और दोपहर तक यह बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे में जरूरी काम होने पर ही लोगों को बाहर निकलने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।
गर्मी की बात करें तो शुक्रवार को दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री था। रायपुर में भी तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। रायगढ़ में हालात इस तरह हैं कि पंखे और कूलर भी बेअसर लगने लगे हैं। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद उमस कम नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से ज्यादा पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और दोपहर में धूप से बचने की अपील की गई है। इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बढ़ती गर्मी का असर केवल शरीर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। चिड़चिड़ापन, बेचैनी, नींद की कमी और तनाव की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। फिलहाल मौसम में राहत के कोई संकेत नहीं हैं और अगले दो दिनों तक प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी बनी रहने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए