बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट नेटवर्क का भंडाफोड़, ITC टीम ने ग्राहक बनकर पकड़ा 5 लाख का माल

बिलासपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ITC टीम ने 5 लाख का माल पकड़ा, व्यापार विहार में चल रहा था अवैध कारोबार।

बिलासपुर में नकली सिगरेट का बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां मशहूर ब्रांड गोल्ड फ्लैक के नाम पर फर्जी सिगरेट बेचने का धंधा चल रहा था। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश तब हुआ जब दिल्ली से आई ITC कंपनी की टीम ने गुप्त तरीके से जांच शुरू की और ग्राहक बनकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

व्यापार विहार में चल रहा था अवैध कारोबार

शहर के व्यापार विहार स्थित मालधक्का क्षेत्र में लंबे समय से नकली सिगरेट की सप्लाई की जा रही थी। यहां एक कारोबारी छोटे और बड़े दुकानदारों को थोक में सिगरेट पहुंचा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला कि बाजार में बिक रही कई सिगरेट असली नहीं थीं, बल्कि बेहद चालाकी से बनाई गई नकली थीं।

ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने खोला राज

आईटीसी टीम को पहले से सूचना मिली थी कि बिलासपुर में नकली सिगरेट का नेटवर्क सक्रिय है। इसके बाद टीम के सदस्य शहर पहुंचे और पान दुकानों से सैंपल लेकर जांच की। जब सिगरेट नकली पाई गई, तो उन्होंने सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए खुद को ग्राहक के रूप में पेश किया।

सप्लायर ने टीम को महाराणा प्रताप चौक के पास निगम कॉलोनी बुलाया, जहां रोशन चंदानी नामक कारोबारी की फर्म तक टीम पहुंची। जांच में यहां रखा पूरा स्टॉक नकली निकला।

5 लाख रुपए का माल जब्त, पुलिस कार्रवाई जारी

सच्चाई सामने आते ही टीम ने तुरंत सिविल लाइन थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 5 लाख रुपए कीमत की चार कार्टून सिगरेट जब्त की। देर रात तक थाने में कार्रवाई चलती रही और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

रोजाना लाखों का कारोबार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस अवैध धंधे से रोजाना करीब 2 लाख रुपए तक का नकली सिगरेट बाजार में खपाया जा रहा था। यह सिगरेट शहर की कई छोटी दुकानों तक पहुंचाई जा रही थी, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ भी बड़ा खिलवाड़ हो रहा था।

थाने में जुटी व्यापारियों की भीड़

कार्रवाई की खबर फैलते ही संबंधित कारोबारी के परिचित और अन्य व्यापारी सिविल लाइन थाने पहुंचने लगे। देर रात तक वहां भीड़ बनी रही। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग आरोपी के पक्ष में दबाव बनाने की कोशिश भी कर रहे थे।

असली और नकली सिगरेट की पहचान कैसे करें

विशेषज्ञों के अनुसार, नकली और असली सिगरेट में फर्क पैकेट की प्रिंटिंग, होलोग्राम, ब्रांड लोगो, कोड और सिगरेट की बनावट से पहचाना जा सकता है। इसके अलावा तंबाकू की गुणवत्ता, महक और स्वाद भी अलग होता है। नकली सिगरेट का धुआं अक्सर ज्यादा जलन पैदा करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2026 By Rohit.P

बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट नेटवर्क का भंडाफोड़, ITC टीम ने ग्राहक बनकर पकड़ा 5 लाख का माल

बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर में नकली सिगरेट का बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां मशहूर ब्रांड गोल्ड फ्लैक के नाम पर फर्जी सिगरेट बेचने का धंधा चल रहा था। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश तब हुआ जब दिल्ली से आई ITC कंपनी की टीम ने गुप्त तरीके से जांच शुरू की और ग्राहक बनकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

व्यापार विहार में चल रहा था अवैध कारोबार

शहर के व्यापार विहार स्थित मालधक्का क्षेत्र में लंबे समय से नकली सिगरेट की सप्लाई की जा रही थी। यहां एक कारोबारी छोटे और बड़े दुकानदारों को थोक में सिगरेट पहुंचा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला कि बाजार में बिक रही कई सिगरेट असली नहीं थीं, बल्कि बेहद चालाकी से बनाई गई नकली थीं।

ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने खोला राज

आईटीसी टीम को पहले से सूचना मिली थी कि बिलासपुर में नकली सिगरेट का नेटवर्क सक्रिय है। इसके बाद टीम के सदस्य शहर पहुंचे और पान दुकानों से सैंपल लेकर जांच की। जब सिगरेट नकली पाई गई, तो उन्होंने सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए खुद को ग्राहक के रूप में पेश किया।

सप्लायर ने टीम को महाराणा प्रताप चौक के पास निगम कॉलोनी बुलाया, जहां रोशन चंदानी नामक कारोबारी की फर्म तक टीम पहुंची। जांच में यहां रखा पूरा स्टॉक नकली निकला।

5 लाख रुपए का माल जब्त, पुलिस कार्रवाई जारी

सच्चाई सामने आते ही टीम ने तुरंत सिविल लाइन थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 5 लाख रुपए कीमत की चार कार्टून सिगरेट जब्त की। देर रात तक थाने में कार्रवाई चलती रही और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

रोजाना लाखों का कारोबार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस अवैध धंधे से रोजाना करीब 2 लाख रुपए तक का नकली सिगरेट बाजार में खपाया जा रहा था। यह सिगरेट शहर की कई छोटी दुकानों तक पहुंचाई जा रही थी, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ भी बड़ा खिलवाड़ हो रहा था।

थाने में जुटी व्यापारियों की भीड़

कार्रवाई की खबर फैलते ही संबंधित कारोबारी के परिचित और अन्य व्यापारी सिविल लाइन थाने पहुंचने लगे। देर रात तक वहां भीड़ बनी रही। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग आरोपी के पक्ष में दबाव बनाने की कोशिश भी कर रहे थे।

असली और नकली सिगरेट की पहचान कैसे करें

विशेषज्ञों के अनुसार, नकली और असली सिगरेट में फर्क पैकेट की प्रिंटिंग, होलोग्राम, ब्रांड लोगो, कोड और सिगरेट की बनावट से पहचाना जा सकता है। इसके अलावा तंबाकू की गुणवत्ता, महक और स्वाद भी अलग होता है। नकली सिगरेट का धुआं अक्सर ज्यादा जलन पैदा करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fake-gold-flake-cigarette-network-busted-in-bilaspur-itc-team/article-51336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.