नकली पुलिस गिरफ्तार! Video Viral करने की धमकी देकर ग्रामीण से की वसूली, खुला राज तो पहुंचे सलाखों के पीछे

CG

छत्तीसगढ़ के जशपुर में नकली पुलिस बनकर ग्रामीण से लूट का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छत्तीसगढ़ के जशपुर में नकली पुलिस वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन लोगों ने ग्रामीणों का एक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी. इतना ही यहीं एक ग्रामीण 2200 रुपए की वसूली की थी. पुलिस ने इन नकली पुलिस वालों के पास से 2 कार को भी जब्त किया है. 

 ये है मामला 

दरअसल बलरामपुर जिले के बरियो निवासी गंगा राम ने  30 अक्टूबर को बगीचा थाना में मामला दर्ज कराया कि इनके परिवार में पूर्व से जमीन संबंधी प्रकरण चल रहा है . साथ ही इनके गांव का रहने वाला दोस्त अनिल का भी गांव के ही किसी दूसरे व्यक्ति से जमीन संबंधी मामला चल रहा है. गंगा राम एवं इसका दोस्त अनिल के जमीन संबंधी केस  का निपटारा करने के लिए इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी से चर्चा की थी. तब इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी ने कहा कि तुमलोग पूजापाठ कराओगे तो केस  जीत जाओगे और कहा कि मेरे संपर्क में एक सिद्ध प्राप्त पुजारी पण्डा है.      

इसके कुछ दिन बाद 15 अक्टूबर को इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी ने गंगा  को फोन करके कहा कि "मैं पुजारी पण्डा के पास आया हूं, तुमलोग यहीं पर आ जाओ". गंगा और उसका दोस्त दोनों उसके बुलाई हुई जगह ग्राम महादेवडांड़  पहुंचे.

 वहां पर इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी और राजू उर्फ विनोद कुमार चौहान अपनी कार में बैठाकर अपने घर ग्राम बारोडीह थाना सीतापुर ले गए.  वहां पर पहले से पूजारी पण्डा मौजूद था, वहां जाने पर पूजारी इनका नाम, पता और केस  के संबंध में पूछने के बाद पूजा पाठ किया और कहा कि यहां पर अपना नाम, पता लिखो. उसने कहा कि  यहां पर पूजापाठ नहीं होगा. बाहर सिवान जंगल तरफ जाकर और पूजापाठ करना होगा. गाड़ी में बैठाए और जाने लगे. जहां वे लोग रास्ते में ही गांव से मुर्गा, बकरी को उठाए और जंगल किनारे ले गए.

वहां पर बैठते ही कुछ व्यक्ति अचानक आए और गंगा  एवं उसके दोस्त को मारपीट करते हुए कहने लगे कि किसी को मरवाने आए हो. ये  कहते हुए गंगा और उसके साथी को मारपीट करने लगे. वे लोग मुर्गा, बकरी को जबरन पकड़वाकर मोबाईल से वीडियो बनाने लगे और बोले कि पैसा दो वरना तुमलोगों का वीडियो वायरल कर देंगें. 

फिर वे लोग फोन करके कहीं से एक पुलिसवाले को बुलाया. पुलिसवाला टाटा नेक्सन कार क्र. सी.जी. 14 एम.एस. 3264 में आया और पुलिसवाला भी प्रार्थी एवं उसके दोस्त को मुर्गा, बकरा को जबरन पकड़ाकर वीडियो बनाया और कहा कि चलो गाड़ी में बैठो और वाहन में बैठाकर उन्हें राजू उर्फ विनोद चौहान के घर में लेकर आ गया. डायरी में गंगा  एवं उसके दोस्त का नाम, पता पूछकर उनका दस्तखत लिया एवं केस  समाप्त करने के नाम पर पैसा मांगने लगा और कहा कि पैसा घर से मंगाओ नहीं तो जेल भेज देंगे. 

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

 गंगा ने पुलिस को बताया कि इस तरह की धमकी के बाद  डर गए और अपने पास रखे कुल रूपये 2200 को राजू उर्फ विनोद चौहान को दे दिया, कुछ देर बाद किसी तरह से प्रार्थी उसका साथी पीछा छुड़ाकर वहां से भाग गये. गंगा राम की उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 351(2), 351(3), 115, 3(5), 2024, 205 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. 

पुलिस ने सीतापुर थाना के बारोडीह निवासी राजू उर्फ विनोद चौहान, बारोडीह निवासी मानेश्वर मरकाम, गेरसा निवासी इंद्र कुमार उर्फ मंगल मरावी ,बारोडीह प्रदीप राम, किशन कुमार महंत बगीचा मरोल सभी पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया था. आरोपियों के निवास में दबिश देकर उक्त प्रकरण के सभी 5 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया. पूछताछ करने पर उ अपराध को घटित करना स्वीकार किया है. इनके पास से मारूती कार सी.जी. 13 व्ही. 8823, किशन कुमार महंत से टाटा नेक्सन कार  सी.जी. 14 एम.एस. 3264, नकली पुलिस वर्दी एवं सभी आरोपियों से बंटवारा में प्राप्त कुल रकम 2200 रुपए को जब्त किया गया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fake-police-arrested-and-extorted-money-from-a-villager-by/article-2474

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.