फाल्गुन मेला 2025, दंतेवाड़ा में कलश स्थापना के साथ शुरू होगी फागुन मड़ई, देखिए पूरा शेड्यूल

Dantewada,CG

बस्तर के विश्व प्रसिद्ध फागुन मेले की शुरुआत कलश स्थापना के साथ 5 मार्च से दंतेवाड़ा में होगी.

दंतेश्वरी माई की नगरी दंतेवाड़ा में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक फागुन मंडई (फागुन मेला) 5 मार्च के दिन कलश स्थापना के साथ शुरूआत होने जा रही है. इसके लिए दंतेश्वरी टेंपल कमेटी ने तैयारी शुरू सकर दी है.

हजारों देवी देवताओं के आने की संभावना : दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ जीया ने बताया कि साल 2025 के फागुन मंडई में लगभग 45 लाख खर्च होने का अनुमान है. फागुन मंडई में शिकार नृत्यों की रोचक प्रस्तुति होती है. इसे आखेट नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है. इसमें गौर मार जैसी कई रश्म दिखाई जाती है, जो बाहर से आए नृत्य दल प्रस्तुत करते हैं.

FALGUN MELA 2025 DATE
कलश स्थापना के साथ शुरू होगी फागुन मड़ई 

इस बार फागुन मेले में 1200 हजार से ज्यादा देवी देवता आने की संभावना है. इसके लिए न्यौता भी दिया जा चुका है. बस्तर के साथ ही पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी देवी देवता के साथ वहां के पुजारी दंतेवाड़ा पहुंचेंगे. टेंपल कमेटी ने इसके लिए पूरे प्रबंध किए हैं, ताकि बाहर से आने वाले देवी देवताओं का स्थान सुनिश्चित किया जा सके : विजेंद्र नाथ जिया, पुजारी, दंतेश्वरी मंदिर

देश-विदेश से दंतेवाड़ा पहुंचते हैं पर्यटक : फागुन मंडई देखने देश-विदेश से पर्यटक दंतेवाड़ा पहुंचते हैं. फाल्गुन मंडई के अलावा पर्यटक आसपास के पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करते हैं. जिला प्रशासन पर्यटकों के लिए उचित व्यवस्था भी करती है. गाइड के जरिए पर्यटकों को पर्यटन स्थल घूमाने का उचित प्रबंध किया गया है. फागुन मेले की हर रस्म देखने के लिए यहां आए पर्यटक उत्सुक रहते हैं. हर साल पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

फागुन मंडई का शेड्यूल : फागुन मंडई के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 5 मार्च को दंतेश्वरी मांई की प्रथम पालकी निकलेगी. फागुन मेले में कलश स्थापना के साथ इसी दिन प्रथम पालकी निकाली जाती है. बड़े मेले के दिन बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचन्द्र भंजदेव नगर का भ्रमण करते हैं. फागुन मंडई में 5 मार्च को प्रथम पालकी ताड़ फलंगा धोनी की रस्म होगी. अत में 15 मार्च को आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मंडई का समापन होगा.

फागुन मंडई की रस्मों का शेड्यूल :

  • 5 मार्च - प्रथम पालकी ताड़ फलंगा धोनी की रस्म,
  • 6 मार्च - खोर खुदनी,
  • 7 मार्च - नाच मांडणी,
  • 8 मार्च - लम्हामार,
  • 9 मार्च - कोडरिमार,
  • 10 मार्च - चितलमार,
  • 11 मार्च - गंवर मार,
  • 12 मार्च - बड़ा मेला,
  • 13 मार्च - आंवरामार,
  • 14 मार्च - रंग भंग पादुका पूजन की रस्म,
  • 15 मार्च - आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मंडई का समापन.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

फाल्गुन मेला 2025, दंतेवाड़ा में कलश स्थापना के साथ शुरू होगी फागुन मड़ई, देखिए पूरा शेड्यूल

Dantewada,CG

दंतेश्वरी माई की नगरी दंतेवाड़ा में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक फागुन मंडई (फागुन मेला) 5 मार्च के दिन कलश स्थापना के साथ शुरूआत होने जा रही है. इसके लिए दंतेश्वरी टेंपल कमेटी ने तैयारी शुरू सकर दी है.

हजारों देवी देवताओं के आने की संभावना : दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ जीया ने बताया कि साल 2025 के फागुन मंडई में लगभग 45 लाख खर्च होने का अनुमान है. फागुन मंडई में शिकार नृत्यों की रोचक प्रस्तुति होती है. इसे आखेट नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है. इसमें गौर मार जैसी कई रश्म दिखाई जाती है, जो बाहर से आए नृत्य दल प्रस्तुत करते हैं.

FALGUN MELA 2025 DATE
कलश स्थापना के साथ शुरू होगी फागुन मड़ई 

इस बार फागुन मेले में 1200 हजार से ज्यादा देवी देवता आने की संभावना है. इसके लिए न्यौता भी दिया जा चुका है. बस्तर के साथ ही पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी देवी देवता के साथ वहां के पुजारी दंतेवाड़ा पहुंचेंगे. टेंपल कमेटी ने इसके लिए पूरे प्रबंध किए हैं, ताकि बाहर से आने वाले देवी देवताओं का स्थान सुनिश्चित किया जा सके : विजेंद्र नाथ जिया, पुजारी, दंतेश्वरी मंदिर

देश-विदेश से दंतेवाड़ा पहुंचते हैं पर्यटक : फागुन मंडई देखने देश-विदेश से पर्यटक दंतेवाड़ा पहुंचते हैं. फाल्गुन मंडई के अलावा पर्यटक आसपास के पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करते हैं. जिला प्रशासन पर्यटकों के लिए उचित व्यवस्था भी करती है. गाइड के जरिए पर्यटकों को पर्यटन स्थल घूमाने का उचित प्रबंध किया गया है. फागुन मेले की हर रस्म देखने के लिए यहां आए पर्यटक उत्सुक रहते हैं. हर साल पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

फागुन मंडई का शेड्यूल : फागुन मंडई के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 5 मार्च को दंतेश्वरी मांई की प्रथम पालकी निकलेगी. फागुन मेले में कलश स्थापना के साथ इसी दिन प्रथम पालकी निकाली जाती है. बड़े मेले के दिन बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचन्द्र भंजदेव नगर का भ्रमण करते हैं. फागुन मंडई में 5 मार्च को प्रथम पालकी ताड़ फलंगा धोनी की रस्म होगी. अत में 15 मार्च को आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मंडई का समापन होगा.

फागुन मंडई की रस्मों का शेड्यूल :

  • 5 मार्च - प्रथम पालकी ताड़ फलंगा धोनी की रस्म,
  • 6 मार्च - खोर खुदनी,
  • 7 मार्च - नाच मांडणी,
  • 8 मार्च - लम्हामार,
  • 9 मार्च - कोडरिमार,
  • 10 मार्च - चितलमार,
  • 11 मार्च - गंवर मार,
  • 12 मार्च - बड़ा मेला,
  • 13 मार्च - आंवरामार,
  • 14 मार्च - रंग भंग पादुका पूजन की रस्म,
  • 15 मार्च - आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मंडई का समापन.
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/falgun-fair-2025-in-dantewada-with-the-installation-of-kalash/article-12334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.