बिलासपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान: बच्ची की छठी को लेकर झगड़े में पत्नी की तवा मारकर हत्या

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई में एक पति ने अपनी पत्नी की तवा मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना रविवार सुबह 8:30 बजे की है, जब 2 महीने की बच्ची की छठी मनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।

 तवे से सिर और चेहरे पर किया ताबड़तोड़ हमला

आरोपी गौरीशंकर साहू (27) और उसकी पत्नी रत्ना साहू (25) के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर गौरीशंकर ने रोटी बनाने के तवे से पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते रत्ना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, सभी खेत में काम करने गए थे।

 हत्या के बाद खुद पुलिस को दी सूचना

पत्नी की हत्या करने के बाद गौरीशंकर ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तवा भी जब्त कर लिया है।

 घर में फैला खून, जुटी भीड़

घटना के बाद पूरे घर में खून फैल गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतका के परिजन को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों की मौजूदगी में शव को उठाया गया और एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए।

आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला का शव खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा था। आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान: बच्ची की छठी को लेकर झगड़े में पत्नी की तवा मारकर हत्या

Bilaspur, CG

 तवे से सिर और चेहरे पर किया ताबड़तोड़ हमला

आरोपी गौरीशंकर साहू (27) और उसकी पत्नी रत्ना साहू (25) के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर गौरीशंकर ने रोटी बनाने के तवे से पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते रत्ना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, सभी खेत में काम करने गए थे।

 हत्या के बाद खुद पुलिस को दी सूचना

पत्नी की हत्या करने के बाद गौरीशंकर ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तवा भी जब्त कर लिया है।

 घर में फैला खून, जुटी भीड़

घटना के बाद पूरे घर में खून फैल गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतका के परिजन को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों की मौजूदगी में शव को उठाया गया और एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए।

आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला का शव खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा था। आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/family-dispute-in-bilaspur-killed-his-wife-in-a-fight/article-23611

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.