रेफर-रेफर के फेर में गई युवक की जान: डॉक्टरों की लापरवाही और देरी बनी मौत की वजह, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Baloda Bazar, cg

बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की जान समय पर इलाज न मिलने और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण चली गई।

हादसे के बाद से लेकर अंतिम सांस तक, युवक ने मदद की उम्मीद में कई अस्पतालों के चक्कर लगाए लेकिन रेफर की प्रक्रिया और इलाज में देरी उसकी मौत का कारण बन गई।

घटना पलारी थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब देखा कि एम्बुलेंस नहीं पहुंची, तो थानेदार ने निजी मालवाहक वाहन की मदद से घायल को पलारी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों की अनुपस्थिति में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आदित्य वर्मा ने प्राथमिक इलाज किए बिना ही युवक को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी और पूर्व सैनिक भरत ठाकुर ने मौके पर प्राथमिक इलाज देते हुए भीड़ से स्कार्फ मंगवाकर घायल के पैर की पट्टी खुद बांधी।

कुछ समय बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मरीज को जिला अस्पताल भेजा गया है। जब वे वहां पहुंचे, तो मरीज वहां नहीं मिला। बाद में पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि युवक को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल ने पहले मोटी रकम मांगी और फिर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आरोप ये भी है कि शव देने के बदले अस्पताल प्रबंधन ने 58 हजार रुपए मांगे, जबकि परिजनों के पास सिर्फ 10 हजार ही थे।

इस पूरे घटनाक्रम में घायल की हालत शुरू में स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन बार-बार रेफर करने और इलाज में देरी की वजह से उसकी स्थिति बिगड़ती गई। परिजनों ने सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों पर लापरवाही, अमानवीय व्यवहार और इलाज को लेकर व्यावसायिक लालच का गंभीर आरोप लगाया है।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। परिजन न्याय और जांच की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रेफर-रेफर के फेर में गई युवक की जान: डॉक्टरों की लापरवाही और देरी बनी मौत की वजह, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Baloda Bazar, cg

हादसे के बाद से लेकर अंतिम सांस तक, युवक ने मदद की उम्मीद में कई अस्पतालों के चक्कर लगाए लेकिन रेफर की प्रक्रिया और इलाज में देरी उसकी मौत का कारण बन गई।

घटना पलारी थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब देखा कि एम्बुलेंस नहीं पहुंची, तो थानेदार ने निजी मालवाहक वाहन की मदद से घायल को पलारी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों की अनुपस्थिति में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आदित्य वर्मा ने प्राथमिक इलाज किए बिना ही युवक को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी और पूर्व सैनिक भरत ठाकुर ने मौके पर प्राथमिक इलाज देते हुए भीड़ से स्कार्फ मंगवाकर घायल के पैर की पट्टी खुद बांधी।

कुछ समय बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मरीज को जिला अस्पताल भेजा गया है। जब वे वहां पहुंचे, तो मरीज वहां नहीं मिला। बाद में पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि युवक को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल ने पहले मोटी रकम मांगी और फिर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आरोप ये भी है कि शव देने के बदले अस्पताल प्रबंधन ने 58 हजार रुपए मांगे, जबकि परिजनों के पास सिर्फ 10 हजार ही थे।

इस पूरे घटनाक्रम में घायल की हालत शुरू में स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन बार-बार रेफर करने और इलाज में देरी की वजह से उसकी स्थिति बिगड़ती गई। परिजनों ने सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों पर लापरवाही, अमानवीय व्यवहार और इलाज को लेकर व्यावसायिक लालच का गंभीर आरोप लगाया है।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। परिजन न्याय और जांच की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/family-members-made-serious-allegations-due-to-the-negligence-of/article-29054

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.