भिलाई के DAV स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा पर गिरा पंखा, हाथ में चोट; DEO ने स्कूल को थमाया नोटिस

Bhilai, CG

भिलाई नगर के सेक्टर-2 स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया, जब कक्षा में पढ़ाई के दौरान छत से सीलिंग फैन अचानक नीचे गिर पड़ा। इस घटना में कक्षा चौथी में पढ़ने वाली एक छात्रा घायल हो गई, जिसके हाथ में खरोंच और हल्की चोटें आई हैं। यह घटना भट्टी थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल की है।

 घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। स्कूल प्रशासन की सूचना पर पुलिस और शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अरविंद मिश्रा ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पहले भी हो चुका है हादसा

यह कोई पहली बार नहीं है जब स्कूल में इस तरह की लापरवाही उजागर हुई हो। इससे पहले भी छत से प्लास्टर और स्लैब गिरने की घटना में एक छात्रा घायल हो चुकी है। बावजूद इसके, स्कूल भवन की मरम्मत को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षक नीतीश नायर के अनुसार, गर्मियों में मरम्मत कार्य हुआ था और निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा में चूक देखने को मिली।

पंखा हुक से गिरा, जांच जारी

शुरुआती जांच में सामने आया कि पंखा छत से लगे हुक से ढीला होकर गिरा। इस गंभीर लापरवाही को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सहायक संचालक को मौके पर भेजा और स्कूल भवन की संरचनात्मक स्थिति की जांच के निर्देश दिए।

अभिभावकों में रोष, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद छात्रों के अभिभावकों में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासी और अभिभावक अभिषेक अवस्थी ने कहा कि "स्कूल भवन वर्षों से जर्जर हालत में है, बच्चों की जान जोखिम में डालकर पढ़ाना कहीं से भी जायज नहीं है। प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भिलाई के DAV स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा पर गिरा पंखा, हाथ में चोट; DEO ने स्कूल को थमाया नोटिस

Bhilai, CG

 घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। स्कूल प्रशासन की सूचना पर पुलिस और शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अरविंद मिश्रा ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पहले भी हो चुका है हादसा

यह कोई पहली बार नहीं है जब स्कूल में इस तरह की लापरवाही उजागर हुई हो। इससे पहले भी छत से प्लास्टर और स्लैब गिरने की घटना में एक छात्रा घायल हो चुकी है। बावजूद इसके, स्कूल भवन की मरम्मत को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षक नीतीश नायर के अनुसार, गर्मियों में मरम्मत कार्य हुआ था और निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा में चूक देखने को मिली।

पंखा हुक से गिरा, जांच जारी

शुरुआती जांच में सामने आया कि पंखा छत से लगे हुक से ढीला होकर गिरा। इस गंभीर लापरवाही को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सहायक संचालक को मौके पर भेजा और स्कूल भवन की संरचनात्मक स्थिति की जांच के निर्देश दिए।

अभिभावकों में रोष, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद छात्रों के अभिभावकों में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासी और अभिभावक अभिषेक अवस्थी ने कहा कि "स्कूल भवन वर्षों से जर्जर हालत में है, बच्चों की जान जोखिम में डालकर पढ़ाना कहीं से भी जायज नहीं है। प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fan-of-fan-handed-hand-hurt-on-student-while-studying/article-30097

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.