- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बलौदाबाजार में करंट से किसान की मौत, सिंचाई के दौरान दर्दनाक हादसा
बलौदाबाजार में करंट से किसान की मौत, सिंचाई के दौरान दर्दनाक हादसा
Baloda Bazar, cg
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रविवार को खेत की सिंचाई कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र के सरकीपार गांव में हुआ।
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय शत्रुहन साहू अपने खेत में पानी भरने के लिए ट्रांसफार्मर से सीधे बिजली की लाइन खींचकर पंप चला रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई राजेश सेन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक मदद देने और किसानों को सुरक्षित सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि बारिश की कमी के कारण फसलें सूख रही हैं। मजबूरी में उन्हें ट्रांसफार्मर से सीधे बिजली लेकर मोटर चलानी पड़ती है, जबकि यह बेहद जोखिम भरा काम है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए