- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- गरियाबंद में किसानों ने SDO को बनाया बंधक, पानी की मांग को लेकर बवाल
गरियाबंद में किसानों ने SDO को बनाया बंधक, पानी की मांग को लेकर बवाल
Gariyaband
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को हालात उस वक्त बिगड़ गए जब नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को बंधक बना लिया। यह मामला फिंगेश्वर ब्लॉक के बेलर गांव का है,
जहां किसानों ने पानी की आपूर्ति को लेकर कई दिनों से जारी अनदेखी के विरोध में यह कदम उठाया। किसानों का आरोप है कि नहर में पानी होते हुए भी उनकी फसलों को पानी नहीं दिया जा रहा है, जिससे 400 एकड़ से अधिक रबी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
10 दिन से पानी की गुहार, नहीं हुई सुनवाई
ग्रामीणों के मुताबिक, वे पिछले 10 दिनों से सिंचाई विभाग से पानी की मांग कर रहे थे, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। जब पानी नहीं मिला और फसलें सूखने लगीं, तब किसानों का सब्र टूट गया। उन्होंने एसडीओ को मौके पर घेरकर बंधक बना लिया और साफ कह दिया कि जब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेगा, तब तक एसडीओ को छोड़ा नहीं जाएगा।
मौके पर पहुंची पुलिस, माहौल तनावपूर्ण
घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन किसानों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। मौके पर तनाव बना हुआ है और ग्रामीण एसडीओ को घेरकर डटे हुए हैं।
400 एकड़ में सूख रही फसल, किसान परेशान
बेलर गांव के किसानों ने बताया कि लगभग 600 एकड़ में रबी फसल बोई गई थी, जिसमें से करीब 400 एकड़ फसल पानी की कमी से प्रभावित हो चुकी है। अगर जल्द ही पानी नहीं दिया गया, तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है।
किसानों की मांग: मौके पर आए उच्च अधिकारी
किसानों की एक ही मांग है—जब तक कोई उच्चाधिकारी गांव आकर स्थिति का जायजा नहीं लेता और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करता, तब तक वे एसडीओ को नहीं छोड़ेंगे। प्रशासन के लिए यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बन गई है।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए