बालोद में खाद संकट से भड़के किसान: NH 930 पर चक्काजाम, 14 गांवों के किसानों ने रोकी आवाजाही

Baloda Bazar, cg

जिले में खाद की भीषण किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा आखिरकार रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। बालोद के कुसुमकसा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर 14 गांवों के सैकड़ों किसानों ने चक्काजाम कर दिया।

इसके चलते राजनांदगांव-बालोद-भानुप्रतापपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को खाद की किल्लत की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार की अनदेखी के बाद किसानों ने मजबूर होकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारी किसान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि खाद की आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित की जाए, ताकि वे समय पर बोवनी कर सकें।

प्रशासन मौके पर, तनावपूर्ण माहौल

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सुरेश साहू, डीएमओ सौरभ भारद्वाज और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत करने का प्रयास किया। अधिकारियों की कोशिश है कि किसी तरह किसानों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया जा सके और यातायात बहाल किया जा सके। हालांकि खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

“सरकार की असफल कृषि नीति का नतीजा” – किसान नेता

किसान नेता और पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार ने इस संकट के लिए सरकार की कृषि नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा,

“यह सरकार की सोची-समझी रणनीति लगती है, ताकि किसानों को समय पर खाद न मिले और उत्पादन घटे। सरकार एमएसपी पर कम धान खरीदना चाहती है, इसलिए सोसायटियों में खाद की आपूर्ति बाधित की जा रही है।”

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी सहकारी सोसायटियों में तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसान समय पर खेतों में काम शुरू कर सकें और फसल उत्पादन पर विपरीत असर न पड़े।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालोद में खाद संकट से भड़के किसान: NH 930 पर चक्काजाम, 14 गांवों के किसानों ने रोकी आवाजाही

Baloda Bazar, cg

इसके चलते राजनांदगांव-बालोद-भानुप्रतापपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को खाद की किल्लत की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार की अनदेखी के बाद किसानों ने मजबूर होकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारी किसान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि खाद की आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित की जाए, ताकि वे समय पर बोवनी कर सकें।

प्रशासन मौके पर, तनावपूर्ण माहौल

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सुरेश साहू, डीएमओ सौरभ भारद्वाज और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत करने का प्रयास किया। अधिकारियों की कोशिश है कि किसी तरह किसानों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया जा सके और यातायात बहाल किया जा सके। हालांकि खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

“सरकार की असफल कृषि नीति का नतीजा” – किसान नेता

किसान नेता और पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार ने इस संकट के लिए सरकार की कृषि नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा,

“यह सरकार की सोची-समझी रणनीति लगती है, ताकि किसानों को समय पर खाद न मिले और उत्पादन घटे। सरकार एमएसपी पर कम धान खरीदना चाहती है, इसलिए सोसायटियों में खाद की आपूर्ति बाधित की जा रही है।”

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी सहकारी सोसायटियों में तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसान समय पर खेतों में काम शुरू कर सकें और फसल उत्पादन पर विपरीत असर न पड़े।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/farmers-of-14-villages-stopped-movement-on-farmers-nh-930/article-29066

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.