बलौदाबाजार में जादू-टोना ठगी का खुलासा: बाप-बेटे ने 5 लाख ठगे, रायपुर से गिरफ्तार

बलौदाबाजार (छ.ग.)

On

दीनदयाल और पुरुषोत्तम जांगड़े ने दो अलग-अलग गांवों के लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी की; पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया

बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में जादू-मंत्र और पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने दो अलग-अलग गांवों के लोगों से कुल 5 लाख रुपए की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायपुर के खरोरा इलाके के ग्राम धौराभाठा निवासी दीनदयाल जांगड़े (66) और उनके बेटे पुरुषोत्तम जांगड़े (35) के रूप में हुई है।

ठगी के मामले

पहला मामला ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव से जुड़ा है। साल 2022 में दीनदयाल और पुरुषोत्तम उनके घर आए और जादू-मंत्र के जरिए पैसा बढ़ाने का झांसा दिया। नोहर यादव ने आरोपियों को 18 अक्टूबर 2022 को तीन लाख रुपए कैश दे दिए। इसके बावजूद न तो पैसा दोगुना हुआ और न ही मूल रकम वापस मिली।

दूसरा मामला ग्राम रामपुर के पराग कटियार से जुड़ा। 2 नवंबर 2022 को आरोपियों ने उनके घर आकर जादू-टोना का प्रलोभन दिया और दो लाख रुपए ले लिए। जब पराग ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया। पहले मामले में धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज हुआ, जबकि दूसरे मामले में धमकी देने की धारा 506 भी जोड़ी गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पलारी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से टीम ने दोनों आरोपियों को रायपुर के ग्राम धौराभाठा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों मामलों में ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए नगद भी जब्त किए।

एसपी भावना गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी जादू-टोना, पैसा दोगुना करने या संदिग्ध गतिविधियों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/father-and-son-exposed-witchcraft-fraud-in-balodabazar-swindler-of/article-46642

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.