- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त पर रेप का केस: महिला का आरोप—शादी का वादा कर 7 साल तक किया शोषण, तीन बार...
दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त पर रेप का केस: महिला का आरोप—शादी का वादा कर 7 साल तक किया शोषण, तीन बार कराया गर्भपात
Jagdalpur, CG
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पदस्थ ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ दंतेवाड़ा के गीदम थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण किया और तीन बार गर्भपात भी कराया।
पहचान से शुरू हुआ रिश्ता, फिर प्रेम और धोखा
जानकारी के अनुसार, पीड़िता दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र की निवासी है। वह शादीशुदा है लेकिन पति से अनबन के चलते अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान आनंदजी सिंह से हुई, जब वह दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। दोस्ती धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। महिला का कहना है कि अधिकारी ने शादी का वादा कर 2018 से 2025 तक उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।
FIR दर्ज, आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि महिला की शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की नई धाराओं BNS 64(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आनंदजी सिंह से संपर्क की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। फिलहाल वह फरार हैं।
पहले भी हो चुकी है जांच और छापेमारी
गौरतलब है कि मार्च 2025 में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के जगदलपुर स्थित आवास और उनके रिश्तेदारों के घर पर भी छापा मारा था। उस दौरान रायपुर से आई 13 सदस्यीय टीम ने दस्तावेजी जांच की थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए