रायपुर के बूढ़ातालाब में नवजात की लाश मिलने से सनसनी: जन्म के बाद फेंके जाने की आशंका

Raipur,C.G

राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में शनिवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चांदनी चौक इलाके की है, जहां तालाब के किनारे टहल रहे लोगों ने शव को पानी में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को नवजात को तालाब में फेंकने की आशंका

थाना प्रभारी योगेश कश्यप के मुताबिक, नवजात की उम्र और मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन शुरुआती जांच में शव ताजा प्रतीत हो रहा है, जिससे अनुमान है कि उसे 24 घंटे के भीतर ही फेंका गया होगा

बॉडी पर नहीं दिखे मछली या जानवरों के निशान

पुलिस ने बताया कि शव को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है, जिससे लगता है कि उसे हाल ही में फेंका गया है और पानी में अधिक देर तक नहीं रहा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब तालाब के आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि किसने और कब नवजात को तालाब में फेंका। फिलहाल कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है।

शहर में जागरूकता की दरकार

यह घटना न केवल एक जघन्य अपराध की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि समाज में नवजात कन्या या अवांछित शिशुओं के प्रति सोच अब भी कितनी पिछड़ी हुई है। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता से जांच में जुटी है

स्थानीय लोगों में आक्रोश और दुख

घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों में गहरा आक्रोश और दुख है। उनका कहना है कि अगर किसी को बच्चा पालने में कठिनाई थी तो उसे अस्पताल या चाइल्ड केयर सेंटर को सौंपा जा सकता था, लेकिन इस तरह नवजात को पानी में फेंकना अमानवीय कृत्य है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर के बूढ़ातालाब में नवजात की लाश मिलने से सनसनी: जन्म के बाद फेंके जाने की आशंका

Raipur,C.G

पुलिस को नवजात को तालाब में फेंकने की आशंका

थाना प्रभारी योगेश कश्यप के मुताबिक, नवजात की उम्र और मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन शुरुआती जांच में शव ताजा प्रतीत हो रहा है, जिससे अनुमान है कि उसे 24 घंटे के भीतर ही फेंका गया होगा

बॉडी पर नहीं दिखे मछली या जानवरों के निशान

पुलिस ने बताया कि शव को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है, जिससे लगता है कि उसे हाल ही में फेंका गया है और पानी में अधिक देर तक नहीं रहा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब तालाब के आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि किसने और कब नवजात को तालाब में फेंका। फिलहाल कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है।

शहर में जागरूकता की दरकार

यह घटना न केवल एक जघन्य अपराध की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि समाज में नवजात कन्या या अवांछित शिशुओं के प्रति सोच अब भी कितनी पिछड़ी हुई है। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता से जांच में जुटी है

स्थानीय लोगों में आक्रोश और दुख

घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों में गहरा आक्रोश और दुख है। उनका कहना है कि अगर किसी को बच्चा पालने में कठिनाई थी तो उसे अस्पताल या चाइल्ड केयर सेंटर को सौंपा जा सकता था, लेकिन इस तरह नवजात को पानी में फेंकना अमानवीय कृत्य है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fear-of-throwing-a-newborns-body-in-budhatalab-of-raipur/article-25932

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.