खैरागढ़ में 17 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर: 14 साल रही सक्रिय, कई हमलों की साजिश में थी शामिल

Khairagarh, CG

सुकमा की रहने वाली कमला सोड़ी उर्फ उंगी ने आईजी अभिषेक शांडिल्य के सामने हथियार डाले; तीन राज्यों में थी सक्रिय, शासन की नीतियों और पुलिस संवाद से हुई प्रभावित

 छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 17 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (30 वर्ष) ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पिछले 14 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रही यह महिला माओवादी नेटवर्क की हार्डकोर सदस्य थी। उसने आईजी अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी इच्छा से आत्मसमर्पण किया।

तीन राज्यों में सक्रिय, एमएमसी जोन की थी महत्वपूर्ण सदस्य

कमला सोड़ी का नाम मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन में सक्रिय माओवादी दस्तों की सूची में लंबे समय से शामिल था। वह एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम में बतौर सदस्य काम करती थी और पुलिस बलों पर हमलों की साजिशों और रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाती थी।

सूत्रों के अनुसार, वह कई हिंसक वारदातों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रही। तीनों राज्यों—छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश—की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर कुल 17 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

2011 में नक्सली संगठन से जुड़ी थी कमला

कमला सोड़ी का मूल निवास सुकमा जिले के अरलमपल्ली गांव में है। वर्ष 2011 में उसने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का दामन थामा था। उसके बाद वह गोंदिया जिले के जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय रही। समय के साथ वह संगठन की विश्वसनीय और रणनीतिक सदस्य के रूप में पहचानी जाने लगी।

पुलिस-प्रशासन की संवाद नीति से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण

आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि शासन की विकासोन्मुखी योजनाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा सिविक एक्शन कार्यक्रमों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास का माहौल तैयार किया है।

सुरक्षा बलों द्वारा लगातार जनसंपर्क और संवाद के प्रयासों से नक्सली संगठन के सदस्य अब मुख्यधारा में लौटने लगे हैं। इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर कमला सोड़ी ने हिंसा का रास्ता छोड़ने और समाज में फिर से शामिल होने का निर्णय लिया।

पुलिस ने कहा — बाकी नक्सलियों को भी मिलेगा मौका

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की नीति के तहत पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की सघन तलाशी और जनजागरण अभियान जारी रहेगा ताकि अन्य भटके हुए लोग भी समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/female-naxalite-carrying-a-reward-of-rs-17-lakh-in/article-37205

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.