- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण आग लगी
कोरबा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण आग लगी
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित रानी धनराज कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मरीज, उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ घबरा गया। तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में रखा ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
इस आगजनी से प्रसूता महिला और नवजात शिशु समेत कई मरीजों को अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, यह बड़ी राहत की बात है कि इस घटना में किसी जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए