बिलासपुर के शनिचरी बाजार में भीषण आग, 22 दुकानें जलकर खाक, 50-60 लाख का नुकसान

Bilaspur, CG

बिलासपुर के पुराने और व्यस्त शनिचरी बाजार में बुधवार रात लगभग ढाई बजे भीषण आग लग गई, जिससे बाजार की करीब 22 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में तेल, किराना, कॉस्मेटिक, फैंसी स्टोर्स और कपड़ों की दुकानें आईं। दमकल विभाग और प्रशासन ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग पर काबू पाने में दमकल टीम को लगी 3-4 घंटे की मेहनत

बताया जा रहा है कि बाजार की संकरी गलियों और दुकानों की भीड़भाड़ के कारण दमकल कर्मियों के लिए आग बुझाना काफी चुनौतीपूर्ण था। शुरुआत में दो दमकल वाहन आग बुझाने के प्रयास में लगे, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल मंगानी पड़ी। फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 3 से 4 घंटे की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आग की शुरुआत दुकान नंबर 5 और 6 से हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण तेज लपटें उठीं। वहां से आग ने तेजी से आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। SDRF की टीम ने राहत और बचाव कार्य में भी हिस्सा लिया।

भारी नुकसान, व्यापारियों को मदद के लिए जानकारी मांगी गई

आग के कारण करीब 50 से 60 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों से दुकानों की सूची और हुए नुकसान का ब्योरा मांगा है ताकि उन्हें उचित मदद दी जा सके। स्थानीय व्यापारियों में भारी निराशा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में भीषण आग, 22 दुकानें जलकर खाक, 50-60 लाख का नुकसान

Bilaspur, CG

आग पर काबू पाने में दमकल टीम को लगी 3-4 घंटे की मेहनत

बताया जा रहा है कि बाजार की संकरी गलियों और दुकानों की भीड़भाड़ के कारण दमकल कर्मियों के लिए आग बुझाना काफी चुनौतीपूर्ण था। शुरुआत में दो दमकल वाहन आग बुझाने के प्रयास में लगे, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल मंगानी पड़ी। फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 3 से 4 घंटे की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आग की शुरुआत दुकान नंबर 5 और 6 से हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण तेज लपटें उठीं। वहां से आग ने तेजी से आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। SDRF की टीम ने राहत और बचाव कार्य में भी हिस्सा लिया।

भारी नुकसान, व्यापारियों को मदद के लिए जानकारी मांगी गई

आग के कारण करीब 50 से 60 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों से दुकानों की सूची और हुए नुकसान का ब्योरा मांगा है ताकि उन्हें उचित मदद दी जा सके। स्थानीय व्यापारियों में भारी निराशा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fierce-fire-in-shani-chari-market-of-bilaspur-burnt-22/article-23189

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.