कांकेर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, आग में झुलसकर 4 युवकों की मौत

Kanker, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 18 जुलाई की रात एक दर्दनाक हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई। हादसा आतुरगांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार पुल निर्माण के चलते डायवर्ट की गई सड़क पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई।

टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे चार युवक भीतर ही फंसकर जिंदा जल गए। कार में कुल छह युवक सवार थे, जिनमें से दो किसी तरह बाहर निकलकर बच गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले युवक कांकेर और केशकाल क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतकों में युवराज सोरी (24), हेमंत शोरी (20), सूरज उइके (19), और दीपक मरावी (19) शामिल हैं। घायलों की पहचान प्रीतम नेताम (21) और पृथ्वीराज सलाम (19) के रूप में हुई है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सभी युवक नशे में थे। कार कांकेर निवासी प्रशांत सिन्हा की थी, जिसे युवराज सोरी ने बिना इजाजत ले लिया था। पुलिस ने बताया कि कार पुल की रेलिंग से टकराते ही पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और चार युवक उसमें फंस गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी। हादसे की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायलों से पूछताछ की जा रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना की सभी कोणों से जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, आग में झुलसकर 4 युवकों की मौत

Kanker, CG

टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे चार युवक भीतर ही फंसकर जिंदा जल गए। कार में कुल छह युवक सवार थे, जिनमें से दो किसी तरह बाहर निकलकर बच गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले युवक कांकेर और केशकाल क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतकों में युवराज सोरी (24), हेमंत शोरी (20), सूरज उइके (19), और दीपक मरावी (19) शामिल हैं। घायलों की पहचान प्रीतम नेताम (21) और पृथ्वीराज सलाम (19) के रूप में हुई है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सभी युवक नशे में थे। कार कांकेर निवासी प्रशांत सिन्हा की थी, जिसे युवराज सोरी ने बिना इजाजत ले लिया था। पुलिस ने बताया कि कार पुल की रेलिंग से टकराते ही पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और चार युवक उसमें फंस गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी। हादसे की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायलों से पूछताछ की जा रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना की सभी कोणों से जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fierce-road-accident-in-kanker-collided-with-a-speeding-car/article-28137

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.