6 महीने में पैसा डबल करने का झांसा देकर 95 लाख की ठगी, सूरजपुर में दर्ज हुई FIR

Surajpur, CG

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक पिता-पुत्र ने "6 महीने में पैसा दोगुना" करने का लालच देकर अपने ही परिचित से 95 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी खुद को नामी ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताकर लोगों को निवेश का लालच देते थे। जब रकम लौटाने की बारी आई, तो पीड़ित को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।

20 साल पुरानी जान-पहचान पर भरोसा महंगा पड़ा

पीड़ित दिनेश जैन ने बताया कि आरोपी अशफाक उल्लाह से उसकी 20 साल पुरानी जान-पहचान थी। दोनों परिवारों के बीच वैवाहिक संबंध भी तय हुए थे। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर अशफाक ने भरोसे में लिया और बताया कि वह 'अडाणी ट्रेडिंग कंपनी' में कार्यरत है, जहां हर महीने 17% तक का ब्याज मिलता है।

रिश्तेदारों से उधार लेकर 95 लाख कर डाले ट्रांसफर

दिनेश जैन ने शुरुआत में 10 लाख रुपए दिए और स्कीम से प्रभावित होकर रिश्तेदारों से उधार लेकर जनवरी से मई 2024 के बीच कुल 95.5 लाख रुपए आरोपी और उसके परिवार के खातों में जमा कर दिए।

ब्याज तो दूर, धमकी देकर घर से भगाया

जून में पैसे लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन जब दिनेश पैसे मांगने आरोपी के घर गया तो उसे गाली-गलौज कर धमकाया गया और घर से भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

सूरजपुर सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अशफाक उल्लाह, उसके पिता जरीफ उल्लाह सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 120बी और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी ठग चुके हैं 10 करोड़ रुपए

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अशफाक और उसके परिवार के खिलाफ पहले से ही करीब 85 शिकायतें दर्ज हैं। छह महीने पहले भी इसी तरह की स्कीम के तहत 10 करोड़ की ठगी मामले में पिता-पुत्र को जेल भेजा गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

6 महीने में पैसा डबल करने का झांसा देकर 95 लाख की ठगी, सूरजपुर में दर्ज हुई FIR

Surajpur, CG

20 साल पुरानी जान-पहचान पर भरोसा महंगा पड़ा

पीड़ित दिनेश जैन ने बताया कि आरोपी अशफाक उल्लाह से उसकी 20 साल पुरानी जान-पहचान थी। दोनों परिवारों के बीच वैवाहिक संबंध भी तय हुए थे। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर अशफाक ने भरोसे में लिया और बताया कि वह 'अडाणी ट्रेडिंग कंपनी' में कार्यरत है, जहां हर महीने 17% तक का ब्याज मिलता है।

रिश्तेदारों से उधार लेकर 95 लाख कर डाले ट्रांसफर

दिनेश जैन ने शुरुआत में 10 लाख रुपए दिए और स्कीम से प्रभावित होकर रिश्तेदारों से उधार लेकर जनवरी से मई 2024 के बीच कुल 95.5 लाख रुपए आरोपी और उसके परिवार के खातों में जमा कर दिए।

ब्याज तो दूर, धमकी देकर घर से भगाया

जून में पैसे लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन जब दिनेश पैसे मांगने आरोपी के घर गया तो उसे गाली-गलौज कर धमकाया गया और घर से भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

सूरजपुर सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अशफाक उल्लाह, उसके पिता जरीफ उल्लाह सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 120बी और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी ठग चुके हैं 10 करोड़ रुपए

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अशफाक और उसके परिवार के खिलाफ पहले से ही करीब 85 शिकायतें दर्ज हैं। छह महीने पहले भी इसी तरह की स्कीम के तहत 10 करोड़ की ठगी मामले में पिता-पुत्र को जेल भेजा गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fir-recorded-in-surajpur-by-cheating-95-lakhs-by-pretending/article-24048

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.