रायपुर: विधायक मूणत के पोस्टर पर कालिख लगाने पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और साथियों पर FIR दर्ज

Digital Desk

रायपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने मामले में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद उर्फ भक्कू कश्यप और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मामला 26 नवंबर का है, जब बीजेपी ने नालंदा परिसर की घोषणा का होर्डिंग लगाया था, जिसमें मूणत की फोटो भी शामिल थी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एनआईटी चौपाटी को हटाए जाने के फैसले का विरोध करते हुए पोस्टर पर कालिख पोत दी।

FIR में दिनेश तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि सुबह करीब 12:30 बजे यूनिवर्सिटी गेट के सामने विकास कार्य के लिए लगाए गए पोस्टर को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एनआईटी चौपाटी विवाद लगातार गर्माया हुआ है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हों, लेकिन विपक्ष इसका विरोध जारी रखे हुए है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात कर 7 दिनों में जांच समिति गठित करने की मांग की थी।

कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारियों ने पहले चौपाटी को अनुमति दी थी, लेकिन अब इसे अवैध बताकर हटाया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगें हैं:

  • चौपाटी विवाद की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन।

  • जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जांच।

  • भविष्य में कार्रवाईयों के लिए स्पष्ट नीति का प्रकाशन।

यदि 7 दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

रायपुर में 10 करोड़ रुपए खर्च करके चौपाटी का विकास किया गया था। भाजपा सरकार बनने के बाद इसे हटाकर नालंदा-2 का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम और रेलवे के बीच 32 दुकानदारों के जमीन के दावे को लेकर बातचीत जारी है, ताकि विवाद का समाधान निकाला जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: विधायक मूणत के पोस्टर पर कालिख लगाने पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और साथियों पर FIR दर्ज

Digital Desk

मामला 26 नवंबर का है, जब बीजेपी ने नालंदा परिसर की घोषणा का होर्डिंग लगाया था, जिसमें मूणत की फोटो भी शामिल थी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एनआईटी चौपाटी को हटाए जाने के फैसले का विरोध करते हुए पोस्टर पर कालिख पोत दी।

FIR में दिनेश तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि सुबह करीब 12:30 बजे यूनिवर्सिटी गेट के सामने विकास कार्य के लिए लगाए गए पोस्टर को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एनआईटी चौपाटी विवाद लगातार गर्माया हुआ है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हों, लेकिन विपक्ष इसका विरोध जारी रखे हुए है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात कर 7 दिनों में जांच समिति गठित करने की मांग की थी।

कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारियों ने पहले चौपाटी को अनुमति दी थी, लेकिन अब इसे अवैध बताकर हटाया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगें हैं:

  • चौपाटी विवाद की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन।

  • जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जांच।

  • भविष्य में कार्रवाईयों के लिए स्पष्ट नीति का प्रकाशन।

यदि 7 दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

रायपुर में 10 करोड़ रुपए खर्च करके चौपाटी का विकास किया गया था। भाजपा सरकार बनने के बाद इसे हटाकर नालंदा-2 का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम और रेलवे के बीच 32 दुकानदारों के जमीन के दावे को लेकर बातचीत जारी है, ताकि विवाद का समाधान निकाला जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fir-registered-against-district-president-and-colleagues-of-youth-congress/article-38720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.