कुंवरपुर के जंगल में धधकी आग: 1 किमी तक फैली लपटें, हरियाली को भारी नुकसान

सरगुजा (छत्तीसगढ़)।

लखनपुर क्षेत्र स्थित कुंवरपुर के जंगल में शुक्रवार को अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। नेशनल हाईवे-130 से सटे इस वन क्षेत्र में आग करीब एक किलोमीटर तक फैल गई, जिससे बड़ी संख्या में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगल में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पर्यावरण पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात तत्व बार-बार जंगल में आग लगा रहे हैं, लेकिन इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। खास बात यह है कि घटनास्थल के नजदीक ही वन विभाग का कार्यालय मौजूद है, इसके बावजूद समय रहते निगरानी और रोकथाम नहीं हो पा रही, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

हालांकि, लखनपुर वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामनिवास दहायत का कहना है कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगाने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By दैनिक जागरण

कुंवरपुर के जंगल में धधकी आग: 1 किमी तक फैली लपटें, हरियाली को भारी नुकसान

सरगुजा (छत्तीसगढ़)।

लखनपुर क्षेत्र स्थित कुंवरपुर के जंगल में शुक्रवार को अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। नेशनल हाईवे-130 से सटे इस वन क्षेत्र में आग करीब एक किलोमीटर तक फैल गई, जिससे बड़ी संख्या में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगल में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पर्यावरण पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात तत्व बार-बार जंगल में आग लगा रहे हैं, लेकिन इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। खास बात यह है कि घटनास्थल के नजदीक ही वन विभाग का कार्यालय मौजूद है, इसके बावजूद समय रहते निगरानी और रोकथाम नहीं हो पा रही, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

हालांकि, लखनपुर वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामनिवास दहायत का कहना है कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगाने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fire-blazes-in-kunwarpur-forest-flames-spread-up-to-1/article-52499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.