- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- संजय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, प्लांट के अंदर कई जगह ब्लास्ट की सूचना, दमकल की टीम मौके पर
संजय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, प्लांट के अंदर कई जगह ब्लास्ट की सूचना, दमकल की टीम मौके पर
CG
तिल्दा नेवरा की संजय केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है.जिसे बुझाने की कोशिश जारी है.
तिल्दा नेवरा में संचालित संजय केमिकल प्लांट में भीषण आग लगी है. बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में आग लगी है उसे बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. आग की विशाल लपटों को देखकर लोग पास जाने से भी कतरा रहे हैं.वहीं फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश जारी है. आग को लेकर प्रशासनिक अमला भी मौके पर मुस्तैद है. तिल्दा एसडीएम और थाना प्रभारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद है.
कैसे लगी आग : संभावना जताई जा रही है कि फैक्ट्री में पेंट बनाने वाले सेक्शन में पहले आग लगी.उसके बाद ब्लास्ट हुआ.वहीं ये भी बताया जा रहा है जिस जगह पर आग लगी है वहां पर थिनर से भरा एक टैंकर भी खड़ा है.यदि आग पर जल्द काबू नहीं किया गया तो थिनर के टैंकर में कभी भी ब्लास्ट हो सकता है.
केमिकल की फैक्ट्री होने से आग के कारण ब्लास्ट हुआ.जिसके बाद बड़ा आग का गुबार निकला. कई किलोमीटर दूर से भी आग की लपटें और काला धुंआ देखा जा सकता है. आग पर काबू करने की कोशिश दमकल की टीम कर रही है. पुलिस जांच में जुटी है, राहत की बात ये है कि आग के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए