रायपुर बेबीलोन होटल में आग: लिफ्ट-केबल से उठीं लपटें, 47 लोग सुरक्षित निकाले

Raipur,C.G

रायपुर के बेबीलोन होटल में मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 9 बजे होटल टॉवर में आग लगने से अफरातफरी मच गई।

 लपटें पहली मंजिल की लिफ्ट केबल से शुरू होकर आठवें फ्लोर तक पहुंच गईं। फायर फाइटिंग सिस्टम मौके पर फेल साबित हुआ, लेकिन दमकल और पुलिस टीम की सूझबूझ से 47 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

कैसे फैली आग?

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि रात 9.11 बजे आग की सूचना मिली। दो मिनट में पुलिस और कुछ देर में दमकल की पहली गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

रेस्क्यू टीम टॉर्च की मदद से फ्लोर-दर-फ्लोर चेक करती गई। सातवें फ्लोर पर आग ज्यादा भड़की हुई थी, जिसे बुझाने में पांच मिनट लगे। वहां फंसे 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद टीम आठवें फ्लोर और छत तक पहुंची, जहां 40 लोग, जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल थे, घबराहट में फंसे थे। सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

सिस्टम फेल, लेकिन रेस्क्यू कामयाब

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि होटल के हर फ्लोर पर फायर फाइटिंग उपकरण मौजूद थे, लेकिन घटना के दौरान ऑटोमोड सिस्टम ने काम ही नहीं किया। यही वजह रही कि आग तेजी से फैल गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने रात 11.30 बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। सातवें और आठवें फ्लोर पर सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज हुआ। यहां के ऑफिस और सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

बड़ा हादसा टला

होटल की टॉप फ्लोर पर स्थित सांगरिया रूफटॉप रेस्टोरेंट में कई लोग डिनर कर रहे थे। अचानक आग और लिफ्ट बंद होने से वे ऊपर ही फंस गए। समय पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने उनका हौसला बढ़ाया और सुरक्षित नीचे लाया। अधिकारियों का मानना है कि यदि टीम कुछ देर और लेट होती तो मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो सकता था।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Sep 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर बेबीलोन होटल में आग: लिफ्ट-केबल से उठीं लपटें, 47 लोग सुरक्षित निकाले

Raipur,C.G

 लपटें पहली मंजिल की लिफ्ट केबल से शुरू होकर आठवें फ्लोर तक पहुंच गईं। फायर फाइटिंग सिस्टम मौके पर फेल साबित हुआ, लेकिन दमकल और पुलिस टीम की सूझबूझ से 47 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

कैसे फैली आग?

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि रात 9.11 बजे आग की सूचना मिली। दो मिनट में पुलिस और कुछ देर में दमकल की पहली गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

रेस्क्यू टीम टॉर्च की मदद से फ्लोर-दर-फ्लोर चेक करती गई। सातवें फ्लोर पर आग ज्यादा भड़की हुई थी, जिसे बुझाने में पांच मिनट लगे। वहां फंसे 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद टीम आठवें फ्लोर और छत तक पहुंची, जहां 40 लोग, जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल थे, घबराहट में फंसे थे। सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

सिस्टम फेल, लेकिन रेस्क्यू कामयाब

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि होटल के हर फ्लोर पर फायर फाइटिंग उपकरण मौजूद थे, लेकिन घटना के दौरान ऑटोमोड सिस्टम ने काम ही नहीं किया। यही वजह रही कि आग तेजी से फैल गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने रात 11.30 बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। सातवें और आठवें फ्लोर पर सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज हुआ। यहां के ऑफिस और सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

बड़ा हादसा टला

होटल की टॉप फ्लोर पर स्थित सांगरिया रूफटॉप रेस्टोरेंट में कई लोग डिनर कर रहे थे। अचानक आग और लिफ्ट बंद होने से वे ऊपर ही फंस गए। समय पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने उनका हौसला बढ़ाया और सुरक्षित नीचे लाया। अधिकारियों का मानना है कि यदि टीम कुछ देर और लेट होती तो मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो सकता था।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fire-lifts-from-the-fire-lift-at-raipur-babylon-hotel/article-32258

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.