- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ आईटीबीपी कैंप में फायरिंग, आरक्षक ने ASI को मारी गोली, मौत
छत्तीसगढ़ आईटीबीपी कैंप में फायरिंग, आरक्षक ने ASI को मारी गोली, मौत
Raipur, CG
रायपुर के मुड़पार आईटीबीपी कैंप में सुबह सुबह बड़ी घटना घटी.
मुड़पार के आइटीबीपी कैंप में सुबह लगभग 8:30 बजे एक आरक्षक ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी. जिससे मौके पर ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई.
आरक्षक ने एएसआई पर चलाई गोली: गोली चलाने वाले आईटीबीपी के आरक्षक का नाम सरोज कुमार है. मृतक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का नाम देवेंद्र दहिया है. जिसकी उम्र लगभग 54 साल बताई जा रही है.
आईटीबीपी कैंप में ASI की मौत: खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आईटीबीपी कैंप में सुबह आरक्षक ने इंसाफ राइफल से एएसआई पर गोली चलाई. जिससे मौके पर ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया की मौत हो गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. जांच की जा रही है.
आरक्षक के गोली चलाने का कारण अज्ञात: आईटीबीपी कैंप में गोली चलने के बाद कैंप में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अब तक यह बात पता नहीं चल पाया है कि आरक्षक ने गोली क्यों और किस परिस्थिति में चलाई है. इस बात का पता अब तक नहीं लग पाया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए