खैरागढ़ में CAF कैंप के भीतर फायरिंग: सोते समय साथी जवान ने मारी गोली, जवान की मौत

Khairagarh, CG

On

पुरानी रंजिश की आशंका, हाथ को चीरते हुए गाल में फंसी गोली; आरोपी जवान गिरफ्तार, जांच जारी

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के एक बटालियन कैंप के भीतर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घाघरा गांव स्थित CAF कैंप में रविवार देर रात एक जवान ने कथित पुरानी रंजिश के चलते सो रहे अपने ही साथी जवान पर सर्विस राइफल से गोली चला दी। गोली पहले हाथ को चीरती हुई गाल में फंस गई, जिससे जवान की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है। वहीं, फायरिंग करने वाले आरोपी जवान का नाम अरविंद गौतम बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गातापार थाना क्षेत्र की है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात भोजन के बाद CAF कैंप में सभी जवान अपने-अपने बैरक में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अरविंद गौतम ने अपनी सर्विस राइफल से सोनवीर जाट पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में अफरा-तफरी मच गई और अन्य जवान मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल सोनवीर को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना रविवार देर रात खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप में हुई। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती स्तर पर पुरानी आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा आरोपी से पूछताछ, आधिकारिक बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद CAF कैंप और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया है और विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि चार दिन पहले नारायणपुर जिले में BSF के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह जवान भी उत्तर प्रदेश का निवासी था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा बलों में मानसिक तनाव, आपसी संबंधों और आंतरिक अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

खैरागढ़ में CAF कैंप के भीतर फायरिंग: सोते समय साथी जवान ने मारी गोली, जवान की मौत

Khairagarh, CG

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के एक बटालियन कैंप के भीतर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घाघरा गांव स्थित CAF कैंप में रविवार देर रात एक जवान ने कथित पुरानी रंजिश के चलते सो रहे अपने ही साथी जवान पर सर्विस राइफल से गोली चला दी। गोली पहले हाथ को चीरती हुई गाल में फंस गई, जिससे जवान की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है। वहीं, फायरिंग करने वाले आरोपी जवान का नाम अरविंद गौतम बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गातापार थाना क्षेत्र की है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात भोजन के बाद CAF कैंप में सभी जवान अपने-अपने बैरक में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अरविंद गौतम ने अपनी सर्विस राइफल से सोनवीर जाट पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में अफरा-तफरी मच गई और अन्य जवान मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल सोनवीर को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना रविवार देर रात खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप में हुई। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती स्तर पर पुरानी आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा आरोपी से पूछताछ, आधिकारिक बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद CAF कैंप और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया है और विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि चार दिन पहले नारायणपुर जिले में BSF के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह जवान भी उत्तर प्रदेश का निवासी था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा बलों में मानसिक तनाव, आपसी संबंधों और आंतरिक अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/firing-inside-caf-camp-in-khairagarh-fellow-soldier-shot-dead/article-40613

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.