पहले साथ में खाया खाना, फिर उतारा मौत के घाट.......होली के दिन पिकनिक मनाने गए युवक की हत्या

Dhamtari, CG

छत्तीसगढ़ के धमतरी में होली के दिन ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नवागांव नर्सरी गया था. इसी दौरान एक युवक ने उसपर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पूरी घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली बड़ी चौकी का है.

जानकारी के अनुसार, मृतक लोचन निषाद (18 वर्ष)  नवापारा नगर के वार्ड 19 का रहने वाला था. वह दोस्तों के साथ नवागांव नर्सरी में पिकनिक मनाने पहुंचा था. इसी दौरान उसके मोहल्ले का निवासी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव भी वहां पहुंचा. दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद मृतक के दोस्त बर्तन सफाई की तैयारी में लग गए. इसी समय अचानक आरोपी (ओमप्रकाश) लोचन को मारने की धमकी देने लगा और देखते ही देखते उसने अचानक धारदार हथियार से लोचन के सीने के नीचे वार कर दिया. इससे पहले की दोस्त कुछ समझ पाते, आरोपी वहां से फरार हो गया. घायल लोचन को उसके दोस्तों ने तत्काल नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया. 

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड टीआई राजेश जगत, करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह, नवापारा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ऐसैय्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव की तलाश में जुट गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पहले साथ में खाया खाना, फिर उतारा मौत के घाट.......होली के दिन पिकनिक मनाने गए युवक की हत्या

Dhamtari, CG

छत्तीसगढ़ के धमतरी में होली के दिन ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नवागांव नर्सरी गया था. इसी दौरान एक युवक ने उसपर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पूरी घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली बड़ी चौकी का है.

जानकारी के अनुसार, मृतक लोचन निषाद (18 वर्ष)  नवापारा नगर के वार्ड 19 का रहने वाला था. वह दोस्तों के साथ नवागांव नर्सरी में पिकनिक मनाने पहुंचा था. इसी दौरान उसके मोहल्ले का निवासी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव भी वहां पहुंचा. दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद मृतक के दोस्त बर्तन सफाई की तैयारी में लग गए. इसी समय अचानक आरोपी (ओमप्रकाश) लोचन को मारने की धमकी देने लगा और देखते ही देखते उसने अचानक धारदार हथियार से लोचन के सीने के नीचे वार कर दिया. इससे पहले की दोस्त कुछ समझ पाते, आरोपी वहां से फरार हो गया. घायल लोचन को उसके दोस्तों ने तत्काल नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया. 

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड टीआई राजेश जगत, करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह, नवापारा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ऐसैय्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव की तलाश में जुट गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/first-eaten-food-together-and-then-killed/article-13988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.