जशपुर में एनसीसी कैडेट्स के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग, 90 बच्चे आसमान में भर रहे उड़ान

Jashpur, cg

जशपुर में एनसीसी कैडेट्स के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है.जिसमें 90 बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है.

छत्तीसगढ़ के जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर अब एनसीसी कैडेट्स को हवा में उड़ान भरने का सुनहरा मौका मिल रहा है.3 सीजी एयर स्क्वॉड्रन रायपुर के बैनर तले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरु किया गया है.जिसके तहत राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ने अपने सबसे बड़े समूह मुख्यालय, रायपुर के तत्वावधान में फ्लाइंग प्रशिक्षण की सुविधा जशपुर तक बढ़ाई है. इससे पहले ये ट्रेनिंग केवल रायपुर हवाई अड्डे तक सीमित था.

एविएशन फील्ड के लिए बड़ा मौका : इस प्रशिक्षण में एनसीसी सीनियर डिवीजन के कैडेट्स लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं. जिन्हें टू सीटर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट के माध्यम से उड़ान भरने का अनुभव दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को छोटे हवाई जहाज से उड़ान भरने, रनवे पर लैंड करने, विमान के कॉकपिट और उसके हिस्सों के संचालन की बुनियादी जानकारी प्रदान की जा रही है. यह पहल उन युवा एविएटर्स (विमान चालकों) के लिए एक बड़ा अवसर है जो भविष्य में इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित कैडेट्स को होने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, इस पायलट परियोजना के तहत प्रशिक्षण को सुलभ बनाते हुए भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण गुणवत्ता और विमानन सुरक्षा सुनिश्चित की गई है.

Flying training for NCC cadets
छात्र और छात्राओं का बैच एक साथ ले रहा प्रशिक्षण 
 
Flying training for NCC cadets
फ्लाइंग विशेषज्ञों की टीम दे रही है ट्रेनिंग 
 
किनकी देखरेख में हो रही है ट्रेनिंग : इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की पूरी जिम्मेदारी रायपुर स्थित नंबर 3 छत्तीसगढ़ एनसीसी एयर स्क्वॉड्रन निभा रहे हैं. जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे पर एनसीसी के एयर विंग के कैडेट्स इस पूरे प्रशिक्षण अभियान की 10 सदस्यीय तकनीकी टीम के सदस्यों और विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं. 2007 बैच के विंग कमांडर विवेक कुमार साहू ने बताया कि इस महीने के 7 तारीख से संचालित की जा रही. इस प्रशिक्षण में फिलहाल 35 प्रशिक्षु कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं. इस माह के अंत तक 100 कैडेट्स को इस विमान के उड़ान और नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Flying training for NCC cadets
जशपुर में एनसीसी कैडेट्स के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग 
 
एयर फोर्स और एविएशन के क्षेत्र में करियर के रूप में इसे चुनने वाले युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण बेहद कारगर है. सबसे पहले मैंने भी एनसीसी कैडेट्स के रूप में उड़ान भरी थी जो आगे चलकर उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ. एक कैडेट्स के लिए एयरफोर्स या एविएशन क्षेत्र में जाने वाले युवा के लिए यह प्रशिक्षण फ्लाइंग स्कूल में प्रवेश के लिए सहायक सिद्ध होता है- विवेक साहू, विंग कमांडर

Flying training for NCC cadets
एनसीसी के एयर विंग के कैडेट्स 
 
पहले माना एयरपोर्ट में दी जा रही थी ट्रेनिंग : विंग कमांडर वीके साहू ने बताया की रायपुर के माना स्थिति स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर इस प्रशिक्षण का संचालन किया जा रहा था. लेकिन माना एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक के दबाव और उसके बीच 100 कैडेट्स को एयरक्राफ्ट उड़ान का प्रशिक्षण देने में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही थी. इसके बाद इस प्रशिक्षण को प्रदेश के किसी और छोटे हवाई अड्डे या रनवे पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे का चयन किया गया. यहां का शांत वातावरण और रनवे इस प्रशिक्षण के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ है. यह पूरा प्रशिक्षण और एयर एनसीसी के कैडेट्स के साथ जशपुर के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा.

Flying training for NCC cadets
90 बच्चे आसमान में भर रहे उड़ान 
 
एयरफोर्स का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर : माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट के उड़ान के प्रशिक्षण में शामिल एयर एनसीसी कैडेट्स उमेश कुमार साहू ने बताया कि हम जशपुर फ्लाइंग के लिए आए हुए हैं. एनसीसी एयर विंग में यह एक ट्रेनिंग का हिस्सा होता है.जो हमें जशपुर में दी जा रही है, इस दौरान हमें विमान उड़ाने की तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है. साथ ही उड़ाने और उतरने की तरीका भी सिखाया जा रहे हैं.मैं आगे चलकर एयरफोर्स में जाना चाहता हूं. एनसीसी एयर विंग की कैडेट संजू सिन्हा बताती है कि वह रायपुर से आई हैं और जशपुर के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

रायपुर के माना एयरपोर्ट पर भी इससे पहले एयर एनसीसी का प्रशिक्षण लिया है, लेकिन जशपुर की शांत फिजा यहां का एयरनॉट, एनवायरनमेंट में पायलट के बगल में को पायलट के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना एक अनूठा अनुभव है. यहां सुरक्षा और सुविधा के तमाम इंतजाम बेहद अच्छे हैं. आगे चलकर मैं फ्लाइंग ऑफिसर बनना चाहती हूं.इसलिए कोर्स ज्वाइन किया है - संजू सिन्हा, एनसीसी एयर विंग कैडेट

किस ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट से दी जा रही है ट्रेनिंग - जिस टू सीटर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट से एयर एनसीसी के कैडेट्स को उड़ान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वो एक घंटे की उड़ान में 13 लीटर ईंधन खर्च करता है. इसमें 50 लीटर एवियशन फ्यूल भरने की क्षमता है. इसे 20000 फुट की ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है. लेकिन फिलहाल लगभग 1000 फुट की ऊंचाई पर प्रशिक्षु कैडेट्स को इसे उड़ाना सिखाया जा रहा है. रायपुर से जशपुर तक उड़कर आने में इस विमान को 2 घंटे 5 मिनट का समय लगा.

आपको बता दें कि ये पहल राज्य में दीर्घकालिक विमानन प्रशिक्षण अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकसित करने की व्यापक योजना का हिस्सा है. जैसे-जैसे यह कार्यक्रम आगे बढ़ेगा, इसके लिए अतिरिक्त सुविधाओं और संसाधनों का विकास किया जाएगा. जिससे छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक कैडेट्स को व्यावसायिक फ्लाइंग प्रशिक्षण का लाभ मिल सके. यह कदम राज्य में एविएशन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, भारतीय वायुसेना और विमानन क्षेत्र में कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/flying-training-for-ncc-cadets-in-jashpur-90-children-filling/article-13656

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.