आवा पानी झोंकी अभियान पर फोकस, कोरिया कलेक्टर की जल संरक्षण को लेकर लोगों से अपील

Koria, CG

कोरिया में जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

जल की एक एक बूंद महत्वपूर्ण है. यह बातें सभी जानते हैं, लेकिन रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. ऐसे में जल संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

पानी की एक एक बूंद बचाने अभियान: इस अभियान का नाम आवा पानी झोंकी अभियान है. कोरिया जिला प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है. इसका मतलब है आओ सब मिलकर पानी को रोकें. इस अभियान के तहत जल संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है.

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने बताया कि यह सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम बेवजह पानी बहने से रोकें. आज सबसे बड़ी जरूरत है पानी को बचाना, भू जल स्तर को बढ़ाना, बेवजह पानी को बहने से रोकना और वर्तमान व नई पीढ़ी के लिए पर्याप्त जल संरक्षण करना. हर व्यक्ति की जिम्मेदारी हो कि बेवजह नल से बहते पानी को रोकें.

गर्मी से पहले जल संरक्षण: कोरिया में जल संरक्षण और संवर्धन पर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कार्यशाला भी हुई. जिसमें प्रशासन और मीडिया के बीच साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई. कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही 'आवा पानी झोंकी' कार्यक्रम को गांव गांव और घर घर तक पहुंचाने में मदद करने की अपील की है.

Aava Pani Jhoki campaign
जल संरक्षण पर फोकस 
 
कलेक्टर ने यह भी कहा कि जब तक जनता जल संरक्षण के अभियान से जुड़कर सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं लेगी, तब तक यह अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता.

वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि जल संकट वैश्विक समस्या है. पेड़-पौधों की कमी और पानी के अनावश्यक बहाव को रोकना जरुरी है. पानी न केवल मनुष्यों और जानवरों के लिए, बल्कि पर्यावरण और उद्योगों के लिए भी अनिवार्य है.

रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की अपील: मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी जल बचाव और संवर्धन के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए, जिनमें वॉटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य बनाना और जल संकट से प्रभावित ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आवा पानी झोंकी अभियान पर फोकस, कोरिया कलेक्टर की जल संरक्षण को लेकर लोगों से अपील

Koria, CG

जल की एक एक बूंद महत्वपूर्ण है. यह बातें सभी जानते हैं, लेकिन रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. ऐसे में जल संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

पानी की एक एक बूंद बचाने अभियान: इस अभियान का नाम आवा पानी झोंकी अभियान है. कोरिया जिला प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है. इसका मतलब है आओ सब मिलकर पानी को रोकें. इस अभियान के तहत जल संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है.

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने बताया कि यह सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम बेवजह पानी बहने से रोकें. आज सबसे बड़ी जरूरत है पानी को बचाना, भू जल स्तर को बढ़ाना, बेवजह पानी को बहने से रोकना और वर्तमान व नई पीढ़ी के लिए पर्याप्त जल संरक्षण करना. हर व्यक्ति की जिम्मेदारी हो कि बेवजह नल से बहते पानी को रोकें.

गर्मी से पहले जल संरक्षण: कोरिया में जल संरक्षण और संवर्धन पर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कार्यशाला भी हुई. जिसमें प्रशासन और मीडिया के बीच साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई. कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही 'आवा पानी झोंकी' कार्यक्रम को गांव गांव और घर घर तक पहुंचाने में मदद करने की अपील की है.

Aava Pani Jhoki campaign
जल संरक्षण पर फोकस 
 
कलेक्टर ने यह भी कहा कि जब तक जनता जल संरक्षण के अभियान से जुड़कर सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं लेगी, तब तक यह अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता.

वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि जल संकट वैश्विक समस्या है. पेड़-पौधों की कमी और पानी के अनावश्यक बहाव को रोकना जरुरी है. पानी न केवल मनुष्यों और जानवरों के लिए, बल्कि पर्यावरण और उद्योगों के लिए भी अनिवार्य है.

रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की अपील: मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी जल बचाव और संवर्धन के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए, जिनमें वॉटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य बनाना और जल संकट से प्रभावित ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/focus-on-way-pani-jhwki-campaign-korea-collector-appeals-to/article-16713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.