छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: राशन कार्ड और धान खरीदी में अनियमितताओं पर हंगामा, खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल बोले- होगी निष्पक्ष जांच

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन प्रश्नकाल में राशन कार्ड परिवर्तन और धान खरीदी में अनियमितता के मुद्दे गरमाए। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में APL से BPL में बदले गए राशन कार्डों का मुद्दा उठाया। वहीं, कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीदी में अमानक बारदानों के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए। खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

विधानसभा में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि 57 BPL कार्ड ऐसे लोगों को जारी कर दिए गए हैं, जो सक्षम हैं और उन्होंने कभी आवेदन भी नहीं दिया। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए फर्जी कार्ड बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि 2022 से 2025 तक किसी भी APL कार्ड को BPL में नहीं बदला गया। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया जाता है, तो सरकार जांच कराएगी। मंत्री ने सदन में बेलतरा विधानसभा के संदेहास्पद राशन कार्डों की जांच कराने की घोषणा की।

धान खरीदी में अनियमितता का मामला गरमाया

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीदी में अमानक बारदानों के इस्तेमाल को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि उन्होंने स्वयं जाकर धान खरीदी केंद्रों की जांच की है और सरकार सदन को गुमराह कर रही है। महंत ने कहा, “विधायकों की समिति से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।” मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: राशन कार्ड और धान खरीदी में अनियमितताओं पर हंगामा, खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल बोले- होगी निष्पक्ष जांच

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन प्रश्नकाल में राशन कार्ड परिवर्तन और धान खरीदी में अनियमितता के मुद्दे गरमाए। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में APL से BPL में बदले गए राशन कार्डों का मुद्दा उठाया। वहीं, कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीदी में अमानक बारदानों के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए। खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

विधानसभा में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि 57 BPL कार्ड ऐसे लोगों को जारी कर दिए गए हैं, जो सक्षम हैं और उन्होंने कभी आवेदन भी नहीं दिया। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए फर्जी कार्ड बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि 2022 से 2025 तक किसी भी APL कार्ड को BPL में नहीं बदला गया। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया जाता है, तो सरकार जांच कराएगी। मंत्री ने सदन में बेलतरा विधानसभा के संदेहास्पद राशन कार्डों की जांच कराने की घोषणा की।

धान खरीदी में अनियमितता का मामला गरमाया

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीदी में अमानक बारदानों के इस्तेमाल को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि उन्होंने स्वयं जाकर धान खरीदी केंद्रों की जांच की है और सरकार सदन को गुमराह कर रही है। महंत ने कहा, “विधायकों की समिति से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।” मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/food-minister-dayaldas-baghel-said-uproar-over-irregularities-in-chhattisgarh/article-12667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.