15 सालों से सड़क किनारे गोलगप्पे का ठेला लगाती हैं संतोषी, बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, गुपचुप वाली दादी बुलाते हैं लोग

Special News

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा नगर पालिका के लिए बीजेपी ने गोलगप्पे बेचने वाली महिला को उम्मीदवार बनाया है। संतोषी कैवर्त ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि बीजेपी से उन्हें टिकट मिलेगी। पूर्व वार्ड में संतोषी कैवर्त की पहचान गुपचुप वाली दीदी के नाम से है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। बीजेपी ने जांजगीर-चांपा जिले में गुपचुप (गोलगप्पे) बेचने वाली एक महिला को पार्षद का टिकट दिया है। बीजेपी ने संतोषी कैवर्त को अपना प्रत्याशी बनाया है। संतोषी कैवर्त अकलतरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से पार्षद के लिए चुनाव लड़ेंगी। कैवर्त ने भी नहीं सोचा था कि उन्हें बीजेपी टिकट देगी।

टिकट मिलने के बाद अब संतोषी कैवर्त की हर तरफ चर्चा हो रही है। संतोषी गोलगप्पे का सड़क किनारे ठेला लगाती हैं। इसी से इनके घर का गुजारा चलाता है। संतोषी पिछले 15 साल से बजरंग चौक के पास अपने छोटे भाई के साथ ठेला लगाती हैं।

9वीं क्लास तक की पढ़ाई

संतोषी ने सरकारी स्कूल अकलतरा से 9वीं क्लास तक की पढ़ाई की है। संतोषी का सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व वार्ड के लोगों के बीच लोकप्रिय है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह अपने पिता के व्यवसाय से जुड़ गईं। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। लोग उन्हें 'गुपचुप वाली दीदी' के नाम से जानते हैं। टिकट मिलने के बाद संतोषी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

क्या कहा संतोषी ने

संतोषी ने कहा कि भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को बड़ा मौका दिया है। यह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने जनती से अपील करते हुए कहा कि एक बार वह सेवा का मौका दें। संतोषी ने कहा वह पार्टी से जुड़ी थीं और अपना काम कर रही थीं उन्हें भरोसा नहीं था कि पार्टी उन्हें इतना जल्दी मौका देगी। संतोषी की उम्मीदवारी अब पूरे प्रदेश के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी सातू साहू ने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सशक्तिकरण का काम करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बातें नहीं करती है बल्कि काम करके दिखाती है। जिसका उदाहरण गुपचुप बेचने वाली बेटी संतोषी कैवर्त को उम्मीदवार बनाकर किया है।

रायगढ़ में चाय बेचने वाले को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने इससे पहले रायगढ़ में मेयर ते चुनाव के लिए एक चायवाले को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने रायगढ़ से जीवर्धन चौहान को उम्मीदवार बनाया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

15 सालों से सड़क किनारे गोलगप्पे का ठेला लगाती हैं संतोषी, बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, गुपचुप वाली दादी बुलाते हैं लोग

Special News

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। बीजेपी ने जांजगीर-चांपा जिले में गुपचुप (गोलगप्पे) बेचने वाली एक महिला को पार्षद का टिकट दिया है। बीजेपी ने संतोषी कैवर्त को अपना प्रत्याशी बनाया है। संतोषी कैवर्त अकलतरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से पार्षद के लिए चुनाव लड़ेंगी। कैवर्त ने भी नहीं सोचा था कि उन्हें बीजेपी टिकट देगी।

टिकट मिलने के बाद अब संतोषी कैवर्त की हर तरफ चर्चा हो रही है। संतोषी गोलगप्पे का सड़क किनारे ठेला लगाती हैं। इसी से इनके घर का गुजारा चलाता है। संतोषी पिछले 15 साल से बजरंग चौक के पास अपने छोटे भाई के साथ ठेला लगाती हैं।

9वीं क्लास तक की पढ़ाई

संतोषी ने सरकारी स्कूल अकलतरा से 9वीं क्लास तक की पढ़ाई की है। संतोषी का सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व वार्ड के लोगों के बीच लोकप्रिय है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह अपने पिता के व्यवसाय से जुड़ गईं। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। लोग उन्हें 'गुपचुप वाली दीदी' के नाम से जानते हैं। टिकट मिलने के बाद संतोषी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

क्या कहा संतोषी ने

संतोषी ने कहा कि भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को बड़ा मौका दिया है। यह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने जनती से अपील करते हुए कहा कि एक बार वह सेवा का मौका दें। संतोषी ने कहा वह पार्टी से जुड़ी थीं और अपना काम कर रही थीं उन्हें भरोसा नहीं था कि पार्टी उन्हें इतना जल्दी मौका देगी। संतोषी की उम्मीदवारी अब पूरे प्रदेश के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी सातू साहू ने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सशक्तिकरण का काम करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बातें नहीं करती है बल्कि काम करके दिखाती है। जिसका उदाहरण गुपचुप बेचने वाली बेटी संतोषी कैवर्त को उम्मीदवार बनाकर किया है।

रायगढ़ में चाय बेचने वाले को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने इससे पहले रायगढ़ में मेयर ते चुनाव के लिए एक चायवाले को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने रायगढ़ से जीवर्धन चौहान को उम्मीदवार बनाया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/for-15-years-santoshi-bjp-makes-a-roadside-hand-on/article-8836

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.