बस्तर में पहली बार SZCM कैडर नक्सली का आत्मसमर्पण, बोले- विचारधारा बदल गई, अब विकास चाहिए

Jagdalpur, CG

नक्सल हिंसा से जूझ रहे बस्तर में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। पहली बार स्पेशल जोनल कमेटी (SZCM) कैडर के किसी बड़े नक्सली ने छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किया है।

25 लाख के इनामी रामन्ना उर्फ जगदीश ने बीजापुर में सरेंडर करते हुए नक्सलवाद की हिंसक विचारधारा से खुद को अलग कर लिया।

तेलंगाना नहीं, छत्तीसगढ़ में किया सरेंडर

अब तक SZCM कैडर के नक्सली सरेंडर के लिए तेलंगाना का रुख करते थे, लेकिन इस बार रामन्ना ने छत्तीसगढ़ में ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर एक नई शुरुआत की है। यह संकेत है कि अब नक्सली खुद भी छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति पर भरोसा जता रहे हैं।

छोटी उम्र में बना नक्सली, अब छोड़ा हिंसा का रास्ता

रामन्ना ने बताया कि उसने बहुत कम उम्र में नक्सल आंदोलन जॉइन किया था। उस वक्त संगठन की बातों में जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा का दावा था, लेकिन समय के साथ संगठन की विचारधारा में गिरावट आई और अब दोहरी नीति अपनाई जा रही है। "अब हम विकास चाहते हैं, न कि विनाश।"

कई राज्यों में रहा सक्रिय, बड़ी घटनाओं में शामिल

यह नक्सली ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई ऑपरेशनल ज़ोन में सक्रिय रहा है। ओडिशा राज्य कमेटी, कंपनी नंबर 8 का कमांडर और ईस्टर्न सब जोनल ब्यूरो जैसी बड़ी जिम्मेदारियाँ संभाली हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई गोपनीय जानकारियाँ मिलेंगी।

66 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, 2.54 करोड़ का इनाम घोषित था

बस्तर के पांच जिलों में एक ही दिन में कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर से 25, कांकेर से 13, नारायणपुर से 8, दंतेवाड़ा से 16 और सुकमा से 5 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया। इन सभी पर कुल मिलाकर 2.54 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस का अभियान: पुनर्वास से पुनर्जीवन

बस्तर में पुलिस द्वारा शुरू किए गए “पूना मारगेम” अभियान का सीधा असर दिखने लगा है। IG सुंदरराज पी ने कहा कि यह संगठन की रीढ़ पर सीधा प्रहार है। उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी अपील की कि वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बस्तर में पहली बार SZCM कैडर नक्सली का आत्मसमर्पण, बोले- विचारधारा बदल गई, अब विकास चाहिए

Jagdalpur, CG

25 लाख के इनामी रामन्ना उर्फ जगदीश ने बीजापुर में सरेंडर करते हुए नक्सलवाद की हिंसक विचारधारा से खुद को अलग कर लिया।

तेलंगाना नहीं, छत्तीसगढ़ में किया सरेंडर

अब तक SZCM कैडर के नक्सली सरेंडर के लिए तेलंगाना का रुख करते थे, लेकिन इस बार रामन्ना ने छत्तीसगढ़ में ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर एक नई शुरुआत की है। यह संकेत है कि अब नक्सली खुद भी छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति पर भरोसा जता रहे हैं।

छोटी उम्र में बना नक्सली, अब छोड़ा हिंसा का रास्ता

रामन्ना ने बताया कि उसने बहुत कम उम्र में नक्सल आंदोलन जॉइन किया था। उस वक्त संगठन की बातों में जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा का दावा था, लेकिन समय के साथ संगठन की विचारधारा में गिरावट आई और अब दोहरी नीति अपनाई जा रही है। "अब हम विकास चाहते हैं, न कि विनाश।"

कई राज्यों में रहा सक्रिय, बड़ी घटनाओं में शामिल

यह नक्सली ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई ऑपरेशनल ज़ोन में सक्रिय रहा है। ओडिशा राज्य कमेटी, कंपनी नंबर 8 का कमांडर और ईस्टर्न सब जोनल ब्यूरो जैसी बड़ी जिम्मेदारियाँ संभाली हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई गोपनीय जानकारियाँ मिलेंगी।

66 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, 2.54 करोड़ का इनाम घोषित था

बस्तर के पांच जिलों में एक ही दिन में कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर से 25, कांकेर से 13, नारायणपुर से 8, दंतेवाड़ा से 16 और सुकमा से 5 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया। इन सभी पर कुल मिलाकर 2.54 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस का अभियान: पुनर्वास से पुनर्जीवन

बस्तर में पुलिस द्वारा शुरू किए गए “पूना मारगेम” अभियान का सीधा असर दिखने लगा है। IG सुंदरराज पी ने कहा कि यह संगठन की रीढ़ पर सीधा प्रहार है। उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी अपील की कि वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/for-the-first-time-in-bastar-szcm-cadre-surrendered-the/article-28751

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.