- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव से पूर्व भाजपा पार्षद गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान गाड़ी से मिली थी शराब
राजनांदगांव से पूर्व भाजपा पार्षद गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान गाड़ी से मिली थी शराब
Rajnandganv, CG
दीपक चौहान पर पुलिस वालों को धमकाने का भी आरोप है.
भारतीय जनता पार्टी के एक पूर्व पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूर्व पार्षद दीपक चौहान पर पुलिस को धमकाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है. दरअसल, कुछ दिनों पहले पुलिस चेकिंग के दौरान पूर्व पार्षद दीपक चौहान की गाड़ी से शराब की बरामदगी पुलिस ने की थी. उस वक्त गाड़ी को ड्राइवर चला रहा था. पकड़े जाने के बाद ड्राइवर ने फोन कर दीपक चौहान को थाने पर बुलाया.
पुलिस वालों को धमकाने का आरोप: आरोप है कि थाने पर दीपक चौहान ने पुलिस वालों को धमकाया, शासकीय कामों में बाधा डालने की भी कोशिश की. आरोप है कि थाने में खड़ी गाड़ी को भी वहां से ले गया. सोशल मीडिया पर धमकी देने का वीडियो जमकर शेयर भी हुआ. इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पूर्व पार्षद के तेवर नरम पड़े.
घटना के पीछे की वजह: जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी के धनगांव के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान सफेद कलर की कार को चेक किया गया जिसमें गाड़ी में छिपाकर रखा गया शराब बरामद हुआ. गाड़ी के ड्राइवर ने पकड़े जाने की खबर पूर्व पार्षद को दी. पार्षद ने धौंस दिखाते हुए पुलिसवालों को अरदब में लेने की कोशिश की लेकिन मामला उल्टा पड़ गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दीपक चौहान और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए