- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ की राजधानी में अनैतिक धंधे का पर्दाफाश, महिला दलाल समेत चार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी में अनैतिक धंधे का पर्दाफाश, महिला दलाल समेत चार गिरफ्तार
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।
पुलिस ने पुराने बस स्टैंड क्षेत्र के भाठागांव स्थित एक मकान में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में एक मुख्य महिला दलाल समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित रूप से लड़कियों को नौकरी और अच्छी आमदनी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेल रही थीं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में, एएसपी दौलत राम पोर्ते, एएसपी शहर लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के नेतृत्व में यह कार्रवाई 31 मई को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
ऐसे हुआ रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस को सूचना मिली थी कि भाठागांव इलाके के इटालिया हाउस में अनैतिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पांइटर की मदद से की गई इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी रूषा खरे (38 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
तीन अन्य पीड़ित महिलाएं भी पकड़ी गईं
मौके से तीन अन्य महिलाएं भी बरामद हुईं, जिनकी पहचान धनेश्वरी मरकाम (सरगुजा), बिंदिया सिधार (जांजगीर-चांपा) और सीताबाई बरेठ (रायगढ़) के रूप में हुई है। पूछताछ में पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें रायपुर बुलाकर अच्छी कमाई का वादा किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया।
आपत्तिजनक सामग्री और नकद जब्त
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपिया रूषा खरे के पास से 1500 रुपये नगद, कुल 14 कंडोम (नए और उपयोग किए गए) भी जब्त किए हैं। मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। रूषा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही प्रमुख भूमिका
इस ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक कावेरी चक्रवर्ती, आरक्षक नरेश क्षत्रिय, भुनेश्वर ठाकुर, अनिल चंद्राकर, सुनील शुक्ला, जितेंद्र साहू व कमलेश मांडवी ने अहम भूमिका निभाई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए