चार दोस्तों ने रची हैवानियत की साजिश: युवक को पीट-पीटकर धारदार हथियार से की 15 वार

Mungeli, CG

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में रथयात्रा के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लोरमी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक दशरथ वर्मा की चार दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी।

पहले उसे बेरहमी से पीटा गया, फिर धारदार हथियार से उसके सीने पर 15 वार किए गए। हत्या के बाद शव को हाथ-पैर बांधकर मनियारी नदी में फेंक दिया गया।

शाम को निकला, फिर नहीं लौटा

मामला 27 जून की शाम का है। डबरी पारा वार्ड नंबर-2 निवासी दशरथ वर्मा अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की। अगले दिन छोटे भाई संजय वर्मा ने लोरमी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

नदी में तैरती लाश ने खोला राज

28 जून को कंकालिन मंदिर घाट के पास मनियारी नदी में एक शव की सूचना मिली। SDRF और पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान संजय वर्मा ने अपने बड़े भाई दशरथ के रूप में की। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और सीने पर धारदार हथियार के 12-15 गहरे घाव थे।

हिरासत में लिए गए चारों आरोपी

पुलिस ने उसी शाम एक अन्य मारपीट मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में एक आरोपी ने कबूल किया कि दशरथ से पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। योजना के तहत उसे नदी किनारे ले जाकर पीटा गया और फिर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई।

हत्या में शामिल एक आरोपी पर पहले से केस

लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के अनुसार, चारों आरोपी नशे के आदी हैं। एक आरोपी पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की तलाश जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

चार दोस्तों ने रची हैवानियत की साजिश: युवक को पीट-पीटकर धारदार हथियार से की 15 वार

Mungeli, CG

पहले उसे बेरहमी से पीटा गया, फिर धारदार हथियार से उसके सीने पर 15 वार किए गए। हत्या के बाद शव को हाथ-पैर बांधकर मनियारी नदी में फेंक दिया गया।

शाम को निकला, फिर नहीं लौटा

मामला 27 जून की शाम का है। डबरी पारा वार्ड नंबर-2 निवासी दशरथ वर्मा अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की। अगले दिन छोटे भाई संजय वर्मा ने लोरमी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

नदी में तैरती लाश ने खोला राज

28 जून को कंकालिन मंदिर घाट के पास मनियारी नदी में एक शव की सूचना मिली। SDRF और पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान संजय वर्मा ने अपने बड़े भाई दशरथ के रूप में की। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और सीने पर धारदार हथियार के 12-15 गहरे घाव थे।

हिरासत में लिए गए चारों आरोपी

पुलिस ने उसी शाम एक अन्य मारपीट मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में एक आरोपी ने कबूल किया कि दशरथ से पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। योजना के तहत उसे नदी किनारे ले जाकर पीटा गया और फिर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई।

हत्या में शामिल एक आरोपी पर पहले से केस

लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के अनुसार, चारों आरोपी नशे के आदी हैं। एक आरोपी पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की तलाश जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-friends-hatched-a-conspiracy-of-having-a-conspiracy-to/article-26004

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.