नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे चार दोस्त, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Jashpur, cg

छत्तीसगढ़ के जशपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल दोस्त को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चारों एक ही बाइक पर सवार थे और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में नए साल की रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। चारों दोस्त एक ही बाइक में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई जिस कारण तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जश्न मनाकर लौटते समय हादसा

जशपुर जिले में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत हो गई। चारों बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में मरने वालों की पहचान 18 साल के एलेन्स तिर्की निवासी खरीबहार, 18 साल के दीपसन टोप्पो निवासी बांसाझाल और 17 साल के रोहित चौहान के रूप में हुई है। वहीं, 18 वर्षीय आदित्य बड़ा निवासी बासाझाल की हालत गंभीर है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार में थी बाइक

बताया जा रहा है कि रात का समय होने के कारण बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। 4 दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर नए साल का जश्न मनाने के लिए तपकरा गए हुए थे। उसके बाद सभी देर रात लवाकेरा की ओर जा रहे थे। जब वह कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे के समडमा गांव पहुंचे वहां हादसे का शिकार हो गए। स्टेट हाइवे के पास सड़क के किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था। बाइक ट्रक के पीछे टकरा गई।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

तपकरा थाना प्रभारी ठाकुर खोमराज सिंह ने बताया कि, हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करके शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चारों दोस्त नशे ये थे या नहीं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा।
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे चार दोस्त, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Jashpur, cg

छत्तीसगढ़ के जशपुर में नए साल की रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। चारों दोस्त एक ही बाइक में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई जिस कारण तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जश्न मनाकर लौटते समय हादसा

जशपुर जिले में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत हो गई। चारों बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में मरने वालों की पहचान 18 साल के एलेन्स तिर्की निवासी खरीबहार, 18 साल के दीपसन टोप्पो निवासी बांसाझाल और 17 साल के रोहित चौहान के रूप में हुई है। वहीं, 18 वर्षीय आदित्य बड़ा निवासी बासाझाल की हालत गंभीर है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार में थी बाइक

बताया जा रहा है कि रात का समय होने के कारण बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। 4 दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर नए साल का जश्न मनाने के लिए तपकरा गए हुए थे। उसके बाद सभी देर रात लवाकेरा की ओर जा रहे थे। जब वह कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे के समडमा गांव पहुंचे वहां हादसे का शिकार हो गए। स्टेट हाइवे के पास सड़क के किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था। बाइक ट्रक के पीछे टकरा गई।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

तपकरा थाना प्रभारी ठाकुर खोमराज सिंह ने बताया कि, हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करके शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चारों दोस्त नशे ये थे या नहीं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा।
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-friends-were-returning-after-celebrating-new-year-three-died/article-6793

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.