दुर्ग में अपराध की चार वारदातें: सम्मोहित कर महिला से गहने लूटे, भाई ने तलवार से किया हमला, छह मकानों में चोरी, बाइक चोर गैंग पकड़ा गया

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 14 जुलाई का दिन आपराधिक घटनाओं से भरा रहा। शहर और ग्रामीण इलाकों से लूट, चोरी, मारपीट और गैंग गिरफ्तारी के चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिससे आमजन में भय और प्रशासन में हलचल देखी गई।

पहला मामला: सम्मोहित कर बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन लूटे

सदर बाजार क्षेत्र में 62 वर्षीय महिला शीला जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक उनके पास पहुंचे। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवकों ने महिला को गहने सुरक्षित लिफाफे में रखने की सलाह दी। महिला ने सोने के चार कंगन लिफाफे में रखकर युवकों को सौंप दिए, जो तुरंत नकली कंगन लौटाकर असली गहने लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला: दादा की पेंशन को लेकर भाई ने भाई पर तलवार से हमला किया

अमलेश्वर थाना क्षेत्र के झीट गांव में इकबाल खान (24) पर उसके कजिन भाई अनीश खान (25) ने बीच बाजार में तलवार से हमला कर दिया। हमला दादा की पेंशन को लेकर विवाद के चलते हुआ। घायल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

तीसरा मामला: ACC कॉलोनी में छह मकानों में चोरी

जामुल थाना क्षेत्र स्थित ACC कॉलोनी के 6-7 आवासों में एक साथ चोरी की वारदात हुई। इन घरों में रहने वाले कर्मचारी अवकाश पर अपने गांव गए थे। लौटने पर घरों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। एक पीड़ित ने बताया कि ₹20,000 नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौथा मामला: 14 बाइक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

देवार गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वे चोरी की बाइक शराब भट्टी के पास बेचने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। गिरोह में शामिल सभी आरोपी राजनांदगांव, बालोद और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  • प्रहलाद उर्फ बोडो देवार (20) – राजनांदगांव

  • नरेंद्र मरकाम (23) – लालबाग, राजनांदगांव

  • मोहन मरकाम (24) – बासिन, बालोद

  • मुकेश मरकाम (44) – सलोनी, राजनांदगांव

  • राजेश मरकाम (42) – सुरगी, राजनांदगांव

पुलिस के अनुसार, प्रहलाद पहले भी पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अपराध में फरार रह चुका है। अब सभी आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में अपराध की चार वारदातें: सम्मोहित कर महिला से गहने लूटे, भाई ने तलवार से किया हमला, छह मकानों में चोरी, बाइक चोर गैंग पकड़ा गया

Durg, cg

पहला मामला: सम्मोहित कर बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन लूटे

सदर बाजार क्षेत्र में 62 वर्षीय महिला शीला जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक उनके पास पहुंचे। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवकों ने महिला को गहने सुरक्षित लिफाफे में रखने की सलाह दी। महिला ने सोने के चार कंगन लिफाफे में रखकर युवकों को सौंप दिए, जो तुरंत नकली कंगन लौटाकर असली गहने लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला: दादा की पेंशन को लेकर भाई ने भाई पर तलवार से हमला किया

अमलेश्वर थाना क्षेत्र के झीट गांव में इकबाल खान (24) पर उसके कजिन भाई अनीश खान (25) ने बीच बाजार में तलवार से हमला कर दिया। हमला दादा की पेंशन को लेकर विवाद के चलते हुआ। घायल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

तीसरा मामला: ACC कॉलोनी में छह मकानों में चोरी

जामुल थाना क्षेत्र स्थित ACC कॉलोनी के 6-7 आवासों में एक साथ चोरी की वारदात हुई। इन घरों में रहने वाले कर्मचारी अवकाश पर अपने गांव गए थे। लौटने पर घरों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। एक पीड़ित ने बताया कि ₹20,000 नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौथा मामला: 14 बाइक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

देवार गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वे चोरी की बाइक शराब भट्टी के पास बेचने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। गिरोह में शामिल सभी आरोपी राजनांदगांव, बालोद और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  • प्रहलाद उर्फ बोडो देवार (20) – राजनांदगांव

  • नरेंद्र मरकाम (23) – लालबाग, राजनांदगांव

  • मोहन मरकाम (24) – बासिन, बालोद

  • मुकेश मरकाम (44) – सलोनी, राजनांदगांव

  • राजेश मरकाम (42) – सुरगी, राजनांदगांव

पुलिस के अनुसार, प्रहलाद पहले भी पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अपराध में फरार रह चुका है। अब सभी आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-incidents-of-crime-in-the-fort-were-hypnotized-and/article-27741

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.