छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

धमतरी/रायगढ़। CG

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 4 लोगों की जान चली गई। पहला हादसा धमतरी जिले में हुआ, जहां शादी से लौट रहा एक परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं दूसरी घटना रायगढ़ जिले से सामने आई, जहां हरीहाट मेले से लौट रहे बाइक सवार युवकों की जान चली गई।

धमतरी में पुल से टकराई कार, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधावा मोड़ के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार बेलरगांव निवासी प्रेमा देवांगन और उनका बेटा रॉबिन देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार शादी समारोह में शामिल होकर दुर्ग से लौट रहा था। हादसे की खबर मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नगरी के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है और देवांगन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक से गिरकर दो युवकों ने तोड़ा दम

दूसरी घटना रायगढ़ जिले की है, जहां हरीहाट मेला देखकर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में तीन से अधिक युवक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गजानंद सारथी (17 वर्ष), निवासी मिलूपारा, और जगदीश राठिया (28 वर्ष), निवासी कांटाझरिया चिमटापानी के रूप में हुई है। हादसा रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के गांव में आयोजित मेले से लौटते वक्त हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय प्रशासन ने जताया शोक, लोगों से की सतर्कता की अपील

इन दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा और सतर्कता का विशेष ध्यान रखें। खासतौर पर शादी समारोह और मेलों के दौरान रात में यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

धमतरी/रायगढ़। CG

धमतरी में पुल से टकराई कार, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधावा मोड़ के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार बेलरगांव निवासी प्रेमा देवांगन और उनका बेटा रॉबिन देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार शादी समारोह में शामिल होकर दुर्ग से लौट रहा था। हादसे की खबर मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नगरी के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है और देवांगन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक से गिरकर दो युवकों ने तोड़ा दम

दूसरी घटना रायगढ़ जिले की है, जहां हरीहाट मेला देखकर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में तीन से अधिक युवक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गजानंद सारथी (17 वर्ष), निवासी मिलूपारा, और जगदीश राठिया (28 वर्ष), निवासी कांटाझरिया चिमटापानी के रूप में हुई है। हादसा रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के गांव में आयोजित मेले से लौटते वक्त हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय प्रशासन ने जताया शोक, लोगों से की सतर्कता की अपील

इन दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा और सतर्कता का विशेष ध्यान रखें। खासतौर पर शादी समारोह और मेलों के दौरान रात में यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-people-died-in-chhattisgarh-including-two-painful-road-accidents/article-23168

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.