पीएम आवास लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा: बैंक अधिकारी बनकर गांवों में करता था ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Durg, CG

On

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर विभिन्न गांवों में जाकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ग्रामीणों से रुपए वसूलता था। इस मामले में बोरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार में घूमकर देता था लोन का झांसा

पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन कुमार वर्मा कार से गांव-गांव जाकर लोगों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोन दिलाने का झांसा देता था। वह ग्रामीणों से फॉर्म भरवाता और फिर ऑनलाइन भुगतान करवाता। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन लेन-देन के लिए अपने साथी अतेश गंजीर (निवासी: फरहाद, जिला राजनांदगांव) के मोबाइल स्कैनर का इस्तेमाल करता था। ठगी के बाद दोनों आरोपी रकम आपस में बराबर बांट लेते थे।

ग्रामीण की शिकायत पर मामला उजागर

ग्राम टेमरी निवासी निजेंद्र बारले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। निजेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उससे पीएम आवास लोन दिलाने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन न तो कोई लोन स्वीकृत हुआ और न ही पैसे वापस किए गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई ग्रामीणों से इसी तरह ठगी की बात कबूल की है। पुलिस को आशंका है कि यह ठगी का गिरोह बड़े पैमाने पर सक्रिय रहा है।

आगे की जांच जारी

बोरी थाना पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और कितनी राशि ऐंठी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By Nitin Trivedi

पीएम आवास लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा: बैंक अधिकारी बनकर गांवों में करता था ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Durg, CG

कार में घूमकर देता था लोन का झांसा

पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन कुमार वर्मा कार से गांव-गांव जाकर लोगों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोन दिलाने का झांसा देता था। वह ग्रामीणों से फॉर्म भरवाता और फिर ऑनलाइन भुगतान करवाता। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन लेन-देन के लिए अपने साथी अतेश गंजीर (निवासी: फरहाद, जिला राजनांदगांव) के मोबाइल स्कैनर का इस्तेमाल करता था। ठगी के बाद दोनों आरोपी रकम आपस में बराबर बांट लेते थे।

ग्रामीण की शिकायत पर मामला उजागर

ग्राम टेमरी निवासी निजेंद्र बारले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। निजेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उससे पीएम आवास लोन दिलाने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन न तो कोई लोन स्वीकृत हुआ और न ही पैसे वापस किए गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई ग्रामीणों से इसी तरह ठगी की बात कबूल की है। पुलिस को आशंका है कि यह ठगी का गिरोह बड़े पैमाने पर सक्रिय रहा है।

आगे की जांच जारी

बोरी थाना पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और कितनी राशि ऐंठी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-road-accidents-killed-one-in-kondagaon-8-injured-ambulance/article-23472

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.